आज बृहन्नमुंबई महानगरपालिका के चुनाव हैं और ऐसे में मुंबई के लिए यह दिन बेहद अहम है। क्योंकि आज इस बात का फैसला हो जाएगा कि अगले पांच साल तक मुंबई पर कौन राज करने वाला है। .
21 Feb, 2017 09:35 AMमुंबई: बीएमसी यानी नगर निगम के लिए आज वोटिंग हो रही है। मुंबई के सियासी गलियारे का किंग कौन होगा, इसका फैसला इसका परिणाम तो 23 फरवरी को सामने आएगा। बीएमसी की 227 सीटों पर वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र के बाकी 9 नगर निगम और 11 जिला परिषदों के लिए भी वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढे़ पांच बजे तक होगी। बॉलीवुड स्टार्स भी सुबह-सुबह लाइन में लगकर वोट डालने आए हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और मशहूर निर्देशक जोया अख्तर ने बांद्रा के माउंट मेरी स्कूल में मतदान किया। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने डाला वोट और तस्वीर ट्वीट कर कहा, ‘मैंने अपने दिन की शुरूआत वोट डालने के साथ की है। हमारे देश और इसके विकास के लिए वोट डालना हमारा कर्तव्य है। आप भी बाहर जाएँ और मतदान करें।’अनुष्का ने भी अपना वोट डाला है औऱ अपनी फोटो शेयर की है। शोभा खोटे, उनकी बेटी भावना बलसावा ने डाला है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए वोट दिया।