main page

सिंगर मीका सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, FWICE ने हटाया बैन

Updated 22 August, 2019 02:16:40 AM

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को हाल ही में बॉलीवुड में बैन कर दिया गया था। जिसके कारण मीका सिंह भारत में शो नही कर सकते थे। लेकिन अब खबरें हैं कि अब मीका पर लगा बैन हटा लिया गया है। जी हां, खबरों की मानें तो एफडब्ल्यूसीई ने मीका पर लगा प्रतिबंध फिल्म कलाकारों के संगठन ने हटा दिया ...

मुंबईः बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को हाल ही में बॉलीवुड में बैन कर दिया गया था। जिसके कारण मीका सिंह भारत में शो नही कर सकते थे। लेकिन अब खबरें हैं कि अब मीका पर लगा बैन हटा लिया गया है। जी हां, खबरों की मानें तो FWICE ने मीका पर लगा प्रतिबंध फिल्म कलाकारों के संगठन ने हटा दिया है। 
Bollywood Tadka
बता दें मीका ने पाकिस्तान में प्रस्तुति देने के लिए बुधवार को माफी मांग ली। उनके बयान के बाद, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उन पर लगे प्रतिबंध को रद्द कर दिया।
Bollywood Tadka
जानकारी के लिए बता दें मीका ने कराची में एक शादी में प्रस्तुति दी थी जिसके बाद FWICE ने सिंह को प्रतिबंधित कर दिया था। संगठन ने कहा था कि उसके सदस्य मीका के कंसर्ट और कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे। 
Bollywood Tadka
बुधवार को प्रेस वार्ता में मीका ने दावा किया कि यह इत्तेफाक है कि कराची में उनके शो ऐसे वक्त में हुई जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मैंने गलती की है तो मैं फेडरेशन और पूरे देश से माफी मांगता हूं।''  ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि उसने गायक पर से प्रतिबंध हटा दिया है। 

: Pawan Insha

mika singhmika singersinger banmika singh ban releasebollywoodbollywood tadkabollywood top newsbollywood updatesbollywood khabar

loading...