main page

निक लकी हैं, जो उन्हें प्रियंका चोपड़ा जैसी पार्टनर मिली: ब्रायन एडम्स

Updated 28 September, 2018 06:05:30 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहते है। हाल ही में इस कपल को कैनेडियन सिंगर ब्रायन एडम्स ने सगाई की बधाई दी है। ब्रायन अक्टूबर में भारत आ रहे हैं। वे अपने म्यूजिक टूर द अल्टीमेट टूर टू इंडिया के लिए पांचवीं बार भारत में होंगे।

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहते है। हाल ही में इस कपल को कैनेडियन सिंगर ब्रायन एडम्स ने सगाई की बधाई दी है। ब्रायन अक्टूबर में भारत आ रहे हैं। वे अपने म्यूजिक टूर द अल्टीमेट टूर टू इंडिया के लिए पांचवीं बार भारत में होंगे। ब्रायन प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटोशूट करा चुके हैं। उन्होंने प्रियंका और निक के रिश्ते पर कहा, "मैं उनके लिए काफी खुश हूं। वे वाकई कमाल की लड़की हैं। निक काफी लकी हैं। मैं उनकी खुशियों के लिए दुआ करता हूं। भारत दुनिया में मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। मैं लकी हूं जो मुझे यहां का काफी तजुर्बा हो गया।" 


बता दें कि ब्रायन के कंसर्ट 9 अक्टूबर को अहमदाबाद में, 11 को हैदराबाद में, 12 को मुंबई में, 13 को बेंग्लुरू में और 14 को दिल्ली में होंगे। ब्रायन प्रियंका और निक के काफी करीबी हैं। प्रियंका सगाई के बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गई थीं और कहा जा रहा था कि वह कम से कम एक महीने वहीं वक्त बिताएंगी। कहा यह भी जा रहा था कि प्रियंका वहां पर निक के भाई की शादी में शरीक होंगी और इसके बाद ही वापस आएंगी।

: Konika

Bryan Adamspriyanka chopranick jonas

loading...