main page

हंसी तो फंसीः चुनावी सभा का मजाक उड़ाने पर कंगना के खिलाफ गया और पटना के बाद अब बिहारशरीफ कोर्ट में केस दर्ज

Updated 23 December, 2020 11:04:34 AM

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कई दिनों से कंगना की उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ बिहार में केस भी दर्ज हुए थे। अब हाल ही में गया और पटना के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ बिहारशरीफ में भी शिकायत दर्ज हुई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कई दिनों से कंगना की उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ बिहार में केस भी दर्ज हुए थे। अब हाल ही में गया और पटना के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ बिहारशरीफ में भी शिकायत दर्ज हुई है। 

Bollywood Tadka


कंगना के खिलाफ ये शिकायत राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने मंगलवार को ट्विटर इंडिया के डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी और मेसर्स महिला कॉल के विरुद्ध व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराई है। इससे पहले पटना और गया के सिविल कोर्ट में भी धाकड़ गर्ल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एक्ट्रेस पर चुनावी सभा में नेताओं की तस्वीर का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था। 

Bollywood Tadka


क्या है मामला
दरअसल, कंगना ने बीते दिनों एक फनी सिंह नाम के यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया था। इस तस्वीर में उपेंद्र कुशवाहा के साथ अन्य कई नेता भी नजर आए। इसमें सभी नेताओं को लुटियंस, लिबरल, जिहादी, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिस्ट और खालिस्तानी बताया गया। साथ ही इसके कैप्शन में सभी नेताओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग के नए स्टार कहा गया था।

Bollywood Tadka


इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने मजाक उड़ाया था और हंसी वाली इमोजी लगाई थी। ऐसे में कंगना अपने ट्वीट को लेकर नेताओं के निशाने पर आ गई हैं। 

 


 
 

: suman prajapati

case filedkangana ranautBihar Sharif courtGayaPatnaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...