main page

जातिवादी टप्पिणी मामला:तारक मेहता की 'बबीता' गिरफ्तार, 4 घंटे की पूछताछ के बाद अंतरिम जमानत पर रिहा हुईं मुनमुन दत्ता

Updated 08 February, 2022 07:42:40 AM

''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' की बबीता जी यानि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इस समय काननू पचड़े में फंसी हैं। मुनमुन दत्ता बीते साल से कथित जातिवादी टप्पिणी के मामले के चलते खबरों में हैं। वहीं इस मामले के चलते मुनमुन दत्ता सोमवार को हांसी, हरियाणा में पुलिस के समक्ष पेश हुईं। जांच अधिकारी ने लगभग चार घंटे पूछताछ की। इशके बाद उन्हें  अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। एक्ट्रेस अपने वकील एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस उपाधीक्षक विनोद शंकर के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इस समय काननू पचड़े में फंसी हैं। मुनमुन दत्ता बीते साल से कथित जातिवादी टप्पिणी के मामले के चलते खबरों में हैं। वहीं इस मामले के चलते मुनमुन दत्ता सोमवार को हांसी, हरियाणा में पुलिस के समक्ष पेश हुईं।

Bollywood Tadka

जांच अधिकारी ने लगभग चार घंटे पूछताछ की। इशके बाद उन्हें  अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। एक्ट्रेस अपने वकील एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस उपाधीक्षक विनोद शंकर के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। 

Bollywood Tadka

मुनमुन दत्ता की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की एससी एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय की शरण ली थी।

Bollywood Tadka

उच्च न्यायालय ने एक्ट्रेस को हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर जांच में शामिल होने को कहा था तथा जांच अधिकारी को आदेश किए गए हैं कि मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया जाए। 

Bollywood Tadka

पिछले साल 9 जनवरी को मुनमुन दत्ता पर यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। इस पर हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने थाना शहर हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले वह क्रिकेटर युवराज सिंह, युविका चौधरी व अन्‍य कई सेलेब्रिटीज पर केस दर्ज करवा चुके हैं। युविका चौधरी भी हांसी में पुलिस थाने में पहुंची थी।

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Casteist Slur CaseMunmun DuttaarrestedBailLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...