main page

सीबीआई जल्द करेगी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार! सुशांत केस में जांच एंजेसी के हाथ लगे ये सबूत

Updated 04 September, 2020 09:31:12 AM

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में इस केस को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई जल्द ही रिया को गिरफ्तार कर सकती है।

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में इस केस को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई जल्द ही रिया को गिरफ्तार कर सकती है। खबरें हैं कि सुशांत केस जांच में कई नए सबूत सामने आए हैं। धारा 306 यानि अबिटमेंट ( 306 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सुसाइड कर लेता है, और जो भी इस तरह की आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करता) का केस रिया के खिलाफ पूरी तरह पाया गया है।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट के मुताबिक रिया संग रिलेशनशिप में आने के बाद सुशांत की कंडीशन काफी खराब हुई।  रिया और उसका परिवार ड्रग लेता था। सोर्स तो यह भी कह रहे हैं कि रिया घर पर ड्रग्स रखती थीं। रिया ने सुशांत को ड्रग का एडिक्ट बना दिया।

Bollywood Tadka

वहीं जब इस बार में सुशांत की बहनों को पता चला तो उन्होंने एक्टर को उसे दूर रहने की सलाह दी। लेकिन सुशांत रिया से दूर नहीं रह सके। इसके बाद रिया ने सुशांत से या तो वह उनके साथ शादी करें या फिर अपने परिवार के पास चलें जाएं। रिया की इस धमकी के बाद ही सुशांत ने अफने परिवार के साथ सारे संपर्क तोड़ दिए।

Bollywood Tadka

वहीं दिशा सालियन की मौत के बाद सुशांत अपसेट रहने लगे। इसके बाद सुशांत की रिया से लड़ाई हुई और एक्ट्रेस उन्हें छोड़ कर चली गई। वहीं रिया के जाने के बाद सुशांत ने काफी ड्रग ली।,जिसके बाद एक्टर ने सुसाइड किया।

Bollywood Tadka

 इस केस में सीबीआई ने पाया कि सुशांत अपनी बहनों और रिया के बीच फंस गया था। वह इन तमान चीजों से मुक्ति पाना चाहा था। सीबीआई ने अपनी जांच में ये बिल्कुल नहीं पाया कि कोई पैसे ट्रांसफर हुए हैं। सीबीआई को लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया लेकिन रिया ने उन्हें ये सब पर करने की लिए उकसाया है। 

: Smita Sharma

Sushant Singh RajputCBIRhea Chakrabortyshowik Chakrabortydeath caseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...