एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी जल्द ही म्यूजिक की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी म्यूजिक कंपनी ''जे जस्ट म्यूजिक'' का ऑफिसियल लोगो और प्रोमो रिलीज किया। जैकी ने अपनी म्यूजिक कंपनी के लिए अभी 10 सिंगर्स की टीम तैयार की है।
06 Aug, 2019 01:24 PMमुंबई: एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी जल्द ही म्यूजिक की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी म्यूजिक कंपनी 'जे जस्ट म्यूजिक' का ऑफिसियल लोगो और प्रोमो रिलीज किया। जैकी ने अपनी म्यूजिक कंपनी के लिए अभी 10 सिंगर्स की टीम तैयार की है।
इस टीम में 'लम्बेर्गिनी' फेम के अलावा ज्यादातर नए चेहरे हैं। इस नए लाॅन्च के बाद जैकी ने बीती रात अपने घर एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की।
पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा आल ब्लैक लुक में पहुंची।
एक्टर आयुष्मान खुराना भी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ पहुंचे।
फिल्म 'मित्रो' में जैकी अपोजिट नजर आईं कृति कामरा कूल लुक में पार्टी अटेंड करने आईं।
वरुण शर्मा इस दौरान ब्लैक शर्ट और जींस में दिखे।
फिल्म 'नोटबुक' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जहीर इकबाल का भी पार्टी में डैशिंग लुक देखने को मिला।
सोफी चौधरी भी यहां स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।