main page

चंद्रशेखर वैद्य का 98 की उम्र में निधन, 'रामायण' में निभाया था महामंत्री 'आर्य सुमंत' का किरदार

Updated 16 June, 2021 10:53:09 AM

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 50 और 60 के दशक के मशहूर एक्टर चंद्रशेखर वैद्य का निधन हो गया है। वह 98 साल‌ के थे। उनका निधन मुंबई में अपने अंधेरी स्थित निवास में आज सुबह 7.10 बजे निधन हुआ है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है। चंद्रशेखर के निधन की पुष्टि उऩ

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। 50 और 60 के दशक के मशहूर एक्टर चंद्रशेखर वैद्य का निधन हो गया है। वह 98 साल‌ के थे। उनका निधन मुंबई में अपने अंधेरी स्थित निवास में आज सुबह 7.10 बजे निधन हुआ है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है।

Bollywood Tadka


चंद्रशेखर के निधन की पुष्टि उऩके पोते विशाल शेखर ने की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया, "दादाजी नींद में शांतिपूर्वक तरीके से चल बसे। उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। तेज बुखार आने के चलते पिछले हफ्ते गुरुवार के दिन उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन बुखार उतर जाने के बाद हम उन्हें एक दिन में ही वापस घर ले आए थे।"

Bollywood Tadka


विशाल ने आगे बताया, "उनकी इच्छा थी ऐसे नाजुक वक्त में वो परिवार वालों के साथ ही अपने आखिरी दिन बिताएं। उनकी इसी ख्वाहिश के चलते हम उन्हें अस्पताल से घर ले आए थे।" 

Bollywood Tadka


वहीं चंद्रशेखर के बेटे अशोक शेखर ने मीडिया को बताया कि घर में ही उनकी देखभाल के लिए अस्पताल जैसी तमाम व्यवस्था पहले से ही मौजूद थी।
काम की बात करें तो चंद्रशेखर ने 50 के दशक में अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। कई फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट का रोल निभाने के बाद वो चंद्रशेखर कई फिल्मों मे हीरो के तौर पर नजर आए। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री आर्य सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे। 

Content Writer: suman prajapati

Chandrashekhar VaidyadiedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...