main page

चेतन सालुंखे ने जीता 'डांस प्लस 4' का खिताब, ट्राॅफी के साथ मिले 25 लाख

Updated 03 February, 2019 10:46:01 AM

डांस रियाल‍िटी शो ''डांस प्लस 4'' को लोग ने काफी पसंद किया। बीती रात ही इस शो का ग्रैंड फिनाले काफी धूमधाम से मनाया गया। फिनाले में आखिरी जंग वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, सूजान-आचंल और चेतन सालुंखे के बीच देखने को मिली।

मुंबई: डांस रियाल‍िटी शो 'डांस प्लस 4' को लोग ने काफी पसंद किया। बीती रात ही इस शो का ग्रैंड फिनाले काफी धूमधाम से मनाया गया। फिनाले में आखिरी जंग वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, सूजान-आचंल और चेतन सालुंखे के बीच देखने को मिली।

Bollywood Tadka,चेतन सालुंखे इमेज,रेमो डिसूजा इमेज

चेतन सालुंखे इस डांस शो की ट्राॅफी अपने नाम की।इस शो के खिताब के साथ-साथ चेतन को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपए भी मिली है। वर्तिका झा को इस सीजन की थर्ड फाइनलिस्ट बनी वहीं दूसरे स्थान के लिए सूजान और आंचल की जोड़ी बाजी मार ले गई।

Bollywood Tadka,चेतन सालुंखे इमेज

बता दें कि इस सीजन को राघव जुयाल और सुगंधा मिश्रा ने मिलकर होस्ट किया और इस बार भी रेमो डिसूजा के साथ-साथ धर्मेश येलांडे, शक्ति मोहन और पुनीत पाठक भी जज के तौर पर नजर आए।

Bollywood Tadka,माधुरी दीक्षित इमेज, रेमो डिसूजा इमेज

फिनाले में इन स्टार्स ने लगाए चार चांद

फिनाले की रात में माधुरी दीक्षित और रितेश देशमुख भी पहुंचे।  वहीं मौनी रॉय ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से हर किसी को चौंका दिया। 

 

: Smita Sharma

chetan salunkhe hindi newswinnerdance plus 4ramo de souza hindi newsLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip News Hindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...