main page

मेगास्टार चिरंजीवी ने बढ़ाया बीमारी से जूझ रहीं सामंथा का हौसला,बोले-'यकीन है कि आप इससे भी पार कर लेंगी'

Updated 31 October, 2022 08:37:28 AM

साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु इस समय ऑटोइम्यून डिसऑर्डर मायोसिटिस से जूझ रही हैं। सोशल मीडिया पर अपने इस ब्रेव पोस्ट को शेयर कर समांथा ने अपनी कमजोर साइड को फैंस के सामने रखा है।सामंथा की हेल्थ के बारे में जानने के बाद हर कोई उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है।सामंथा ने जैसे ही अपनी बीमारी के बारे में खुलासा किया आम लोगों से लेकर बड़े सितारों तक उनके जल्दी ठीक होने की कामना करने लगे। उन स्टार्स में जूनियर एनटीआर, दुलकर सलमान, जाह्नवी कपूर श्रिया सरन जैसे नाम शामिल हैं।वहीं अब इस लिस्ट में स

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु इस समय ऑटोइम्यून डिसऑर्डर मायोसिटिस से जूझ रही हैं। सोशल मीडिया पर अपने इस ब्रेव पोस्ट को शेयर कर समांथा ने अपनी कमजोर साइड को फैंस के सामने रखा है।सामंथा की हेल्थ के बारे में जानने के बाद हर कोई उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है।सामंथा ने जैसे ही अपनी बीमारी के बारे में खुलासा किया आम लोगों से लेकर बड़े सितारों तक उनके जल्दी ठीक होने की कामना करने लगे।

Bollywood Tadka

उन स्टार्स में जूनियर एनटीआर, दुलकर सलमान, जाह्नवी कपूर श्रिया सरन जैसे नाम शामिल हैं।वहीं अब इस लिस्ट में सुपरस्टार चिंरजीवी का नाम भी जुड़ा चुका है। हाल ही में मेगा स्टार चिरंजीवी ने सामंथा के खराब स्वास्थ्य को लेकर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया।

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिरंजीवी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि सामंथा इस चुनौती को भी पार कर लेंगी। चिरंजीवी ने लिखा- 'प्रिय सैम, समय-समय पर चुनौतियां हमारे जीवन में आती हैं, ऐसा शायद इसलिए होता है ताकि हम अपनी आंतरिक शक्ति की खोज कर सकें। आप आंतरिक शक्ति से भरपूर एक अद्भुत लड़की हैं। मुझे यकीन है कि आप इस चुनौती को भी जल्द ही पार कर लेंगी। आप के साहस और दृढ़ विश्वास की कामना करता हूं।आपका हौसला बना रहे।'

Bollywood Tadka

सामंथा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को बताया था कि उन्हें मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का पता चला है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें सोफा पर बैठा देखा जा सकता है। उनकी कलाई में आईवी ड्रिप लगी हुई है। उनके सामने एक माइक है और सामने टीवी पर यशोदा का ट्रेलर चल रहा है। अपने हाथों से समांथा हार्ट शेप बना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने मन की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा था कि उनके डॉक्टरों को भरोसा है कि वे बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी। 

 

सामंथा रुथ के वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म यशोदा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होने वाली है।


 

Content Writer: Smita Sharma

ChiranjeeviSamantha Ruth PrabhuMyositis DiagnosisBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...