main page

'योधा अकबर' फेम मनीषा यादव के निधन से को-स्टार परिधि शर्मा का टूटा दिल, बोलीं- उसके 1 साल के बेटे की चिंता हो रही

Updated 02 October, 2021 05:11:16 PM

टीवी शो ''योधा अकबर'' फेम एक्ट्रेस मनीषा यादव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हुआ है। उनकी अचानक हुई मौत से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा पहुंचा है। वहीं योद्धा अकबर शो में मनीषा की को-स्टार परिधि शर्मा को भी उनके निधन से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है। परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मनीषा यादव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बहुत ही दिल तोड़ने वाली खबर है।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो 'योधा अकबर' फेम एक्ट्रेस मनीषा यादव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हुआ है। उनकी अचानक हुई मौत से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा पहुंचा है। वहीं योद्धा अकबर शो में मनीषा की को-स्टार परिधि शर्मा को भी उनके निधन से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है।

Bollywood Tadka


परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मनीषा यादव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बहुत ही दिल तोड़ने वाली खबर है।

 

Bollywood Tadka


इसके अलावा परिधि ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हमारा शो ऑफ एयर होने के बाद मैं उसके लगातार संपर्क में नहीं थी, लेकिन हमारे पास एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम मुगल है और सभी एक्ट्रेसेस जो शो में बेगम थीं, उस ग्रुप का हिस्सा हैं। इसलिए हम संपर्क में रहते हैं और अगर किसी के जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण शेयर करना है, तो हम वहीं पर करते हैं। मुझे इस बारे में कल ग्रुप में पता चला और मैं चौंक गई।

 

Bollywood Tadka


परिधि ने आगे कहा, "मनीषा एक अद्भुत एक्ट्रेस थी। उनकी ऊर्जा हमेशा उच्च थी और वह एक चंचल इंसान थीं। हमने शो के लिए एक साथ शूटिंग करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया। उसकी मौत के बारे में सुनकर बहुत बड़ा झटका लगा। ये बहुत दुख की बात है और इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि उसका एक साल का बच्चा है। मेरा दिल उसके परिवार के लिए चिंतित है। 


बता दें, मनीषा यादव का बेटा  का बच्चा जुलाई में एक साल का हो गया है। एक्ट्रेस ने काफी धूमधाम से अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया था।


 

Content Writer: suman prajapati

co-starParidhi Sharmaheart brokendemiseManisha YadavBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...