main page

चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बाल, भारती सिंह का ऐसा हाल देख  पति हर्ष बोले-'मोहब्बत तो हमेशा जवान रहती है, बूढ़ी तो बीवी होती है'

Updated 12 July, 2021 02:04:01 PM

काॅमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों कभी भी फैंस का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटते। अब हर्ष ने भारती का एक और वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारती का अलग रूप दिख रहा है।शेयर किए इस वीडियो में भारती के बाल सफेद हो चुके हैं, चेहरे पर झुर्रियां हैं और दांत नहीं हैं।

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों कभी भी फैंस का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटते। अब हर्ष ने भारती का एक और वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारती का अलग रूप दिख रहा है।

Bollywood Tadka

शेयर किए इस वीडियो में भारती के बाल सफेद हो चुके हैं, चेहरे पर झुर्रियां हैं और दांत नहीं हैं। इस दौरान वह मोबाइल चलाती नजर आ रही हैं। भारती को मोबाइल चलाते हुए देख हर्ष कहते हैं-वो बूढ़ी हो चुकी थी लेकिन उसे मोबाइल की लत अब भी थी।

Bollywood Tadka

उनके इतना कहते ही भारती खांसने लगती हैं। वीडियो के साथ भारती ने कैप्शन में लिखा-'मोहब्बत तो हमेशा जवान रहती है, बूढ़ी तो बीवी होती है अक्सर।' वीडियो पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अभी तक इसे छह लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ होस्ट कर रहे हैं। दोनों अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते हैं।

 

Content Writer: Smita Sharma

comedianbharti singhold agevideo viralHaarsh LimbachiyaaBollywood NewscelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...