21 सितंबर को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर ने सबको रुला दिया। अस्पताल में पूरे 41 दिन तक मौत से जिंदगी की जंग लड़ने के बाद राजू का बुधवार सुबह निधन हो गया। वहीं आज गजोधर भैया का दिल्ली के निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा और वह अपनी जिंदगी के आखिरी सफर पर निकल गए हैं। कुछ ही देर में
22 Sep, 2022 10:32 AMबॉलीवुड तड़का टीम. 21 सितंबर को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर ने सबको रुला दिया। अस्पताल में पूरे 41 दिन तक मौत से जिंदगी की जंग लड़ने के बाद राजू का बुधवार सुबह निधन हो गया। वहीं आज गजोधर भैया का दिल्ली के निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा और वह अपनी जिंदगी के आखिरी सफर पर निकल गए हैं। कुछ ही देर में कॉमेडियन को मुखाग्नि दी जाएगी। आखिरी सफर पर निकले राजू श्रीवास्तव की एंबूलेंस को फूलों से खूब सजाया गया है और उनके आस पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीरें देख फैंस का मन फिर भारी हो रहा है।