main page

Video: लंदन से लौटकर 1 नहीं 4 पार्टियों में गई थीं कोरोना पाॅजिटव कनिका,कई लोगों संग मनाया था होली का त्योहार

Updated 21 March, 2020 11:52:08 AM

कोरोना वायरस की चपेट में आईं बाॅलीवुड प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर लंदन से लौटने के बाद ना केवल अपने घर में बल्कि अन्य तीन पार्टियों में भी शिरकत हुईं थीं। उत्तर प्रदेश में हुईं इन पार्टियों में राजनेताओं के साथ बड़े व्यापारी भी थे। ऐसे में उनके भी वायरस के चपेट में आने की आशंका है। इन पार्टीज के अलावा कनिका लखनऊ में लोकायुक्त संजय मिश्रा के घर हुई होली पार्टी में पहुंची थीं।

मुंबई: कोरोना वायरस की चपेट में आईं बाॅलीवुड प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर लंदन से लौटने के बाद ना केवल अपने घर में बल्कि अन्य तीन पार्टियों में भी शिरकत हुईं थीं। उत्तर प्रदेश में हुईं इन पार्टियों में राजनेताओं के साथ बड़े व्यापारी भी थे। ऐसे में उनके भी वायरस के चपेट में आने की आशंका है। इन पार्टीज के अलावा कनिका लखनऊ में लोकायुक्त संजय मिश्रा के घर हुई होली पार्टी में पहुंची थीं।  

Bollywood Tadka

फूलों वाली इस होली पार्टी में बॉलीवुड की टॉप सिंगर कनिका अपने पिता के साथ पहुंची थीं। पार्टी में उन्होंने ना केवल जमकर होली खेली थी बल्कि उन्होंने जमकर डांस भी किया था। वहीं इस पार्टी में शामिल लोगों को सपने में भी सोचा नहीं होगा कि वो ऐसी होली पार्टी में आए हैं, जिनमें से एक मेहमान कोरोना से संक्रमित है। अब जिनके साथ कनिका होली पार्टी में शरीक हुईं, उनकी जान आफत में होगी।

Bollywood Tadka

बता दें कि 9 मार्च को कनिका लंदन से मुंबई पहुंची थीं। इसके बाद वह 1 मार्च को वो लखनऊ पहुंची थींबताया जा रहा है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर वो बिना कोरोना की जांच करवाए बाहर आ गई थीं। कनिका कपूर पर आरोप है कि वो लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों को धोखा देकर बाहर निकली थीं।

Bollywood Tadka

वहीं कनिका के अनुसार जब वो लौटीं तब उनकी तबीयत खराब नहीं थी। बीते चार दिनों में उनकी तबीयत बिगड़ी है हालांकि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कनिका को लंदन से कोरोना का संक्रमण लगा होगा। इसी वजह से उनके लंदन से आने के बाद की पार्टियों में जिन-जिन लोगों के संपर्क में आते देखा जा रहा है उन्हें भी मेडिकल जांच के लिए कहा जा रहा है।


 

दुनिया में कोरोना का कहर

करीब दो महीने से दुनियाभर में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसकी शुरुआत चीन से हुई। इसके बाद सबसे ज्यादा इटली और ईरान में हालात बिगड़े। अमेरिका और यूरोपीय देशों में इसका कहर बना हुआ है। भारत से विदेश जाने और आने वाली सभी फ्लाइट्स के यात्रियों के लिए गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई थी। भारत में अब तक इस वायरस से 4 लोगों की मौत हुई है। 

 

: Smita Sharma

CoronaVirus positivekanika kapoorattendholi partylucknowCoronaVirusJai Pratap SinghUP Lokayukta JusticeSanjay MishraBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...