main page

सौतेली बेटी के साथ डांस करती नजर आई Dalljiet Kaur, मूव्स देख लोग बोले ‘आरियाना बेहतर है’

Updated 21 May, 2023 11:53:23 AM

आरियाना, निखिल की पहली शादी से हुई बेटी है और दलजीत को बेटी के साथ एक डांस सेशन में देखा गया। दोनों ने साथ में डांस का लुत्फ उठाया और सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक भी दिखाई।

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही निखिल पटेल के में साथ दूसरी शादी रचाई थी। शादी के बाद से एक्ट्रेस अपनी न्यू फैमिली के साथ कई वीडियोज और फोटोज पोस्ट करती है। दलजीत अपनी नई शुरूआत से बेहद खुश हैं और इसी के चलते उन्होने अपनी सौतेली बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

आरियाना, निखिल की पहली शादी से हुई बेटी है और दलजीत को बेटी के साथ एक डांस सेशन में देखा गया। दोनों ने साथ में डांस का लुत्फ उठाया और सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक भी दिखाई। दलजीत ने सोशल मीडिया पर आरियाना के साथ एक मजेदार डांस वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दोनों साथ में बॉन्डिंग करती हुई काफी प्यारी लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chiki (@chikikuruka)

दलजीत ने पिछले कुछ वर्षों में एक्टिंग में खुद को साबित किया है। इस बार हम उनके डांस के भी कायल हो गए। गाने की बीट्स पर थिरकते हुए उन्हें अपने ट्रेनर को कॉपी करते देखा गया। वीडियो पर एक नज़र डालें तो कोई भी बता सकता है कि एक्ट्रेस ट्रेंडिंग गानों पर भी अपने डांस स्टेप्स से किसी भी जेन-जेड को टक्कर दे सकती हैं। हालांकि, यह उनकी सौतेली बेटी आरियाना थी, जिसने अपने सिजलिंग डांस से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और साबित कर दिया कि वह अपनी सौतेली मां से कम नहीं हैं। 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Dalljiet Kaurdancestep daughtermovesAriana

loading...