main page

दूसरी लक्ष्मी को घर लाए देबीना-गुरमीत: रंग बिरंगे गुब्बारे..प्यारा सा केक...'दीदी' लियाना ने यूं किया बेबी सिस्टर का वेलकम

Updated 18 November, 2022 12:26:32 PM

टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी हाल ही में दूसरी बार मां बनीं। पहली बेटी के जन्म 7 महीने बाद देबीना के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी। एक्ट्रेस ने 11 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। देबीना की दूसरी प्रेग्नेंसी जर्नी भी काफी मुश्किल भरी रही, क्योंकि उनकी बेटी का जन्म समय से बहुत पहले ही हो गया। कुछ दिन पहले ही देबीना ने अपनी लाडली की झलक दिखाईं थी।वीडियो में नन्हीं सी जान डाॅक्टर्स से घिरी थीं। वहीं अब देबीना अपनी न्यूबाॅर्न बेबी को लेकर घर आ गई हैं जहां  उनकी बड़ी बेटी लियाना ने अपनी छोटी बहन का

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी हाल ही में दूसरी बार मां बनीं। पहली बेटी के जन्म 7 महीने बाद देबीना के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी। एक्ट्रेस ने 11 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। देबीना की दूसरी प्रेग्नेंसी जर्नी भी काफी मुश्किल भरी रही, क्योंकि उनकी बेटी का जन्म समय से बहुत पहले ही हो गया। कुछ दिन पहले ही देबीना ने अपनी लाडली की झलक दिखाईं थी।

Bollywood Tadka

वीडियो में नन्हीं सी जान डाॅक्टर्स से घिरी थीं। वहीं अब देबीना अपनी न्यूबाॅर्न बेबी को लेकर घर आ गई हैं जहां  उनकी बड़ी बेटी लियाना ने अपनी छोटी बहन का ग्रैंड वेलकम किया। इस दौरान की झलकियां एक्ट्रेस ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

पहली तस्वीर में देबीना और और गुरमीत के घर को 'वेलकम बेबी' गुब्बारों से सजा हुआ देख सकते हैं। हमने 'इट्स ए गर्ल' गुब्बारे भी देखें। तस्वीर को शेयर कर देबीना ने लिखा-"मेरे छोटे से चमत्कार के साथ घर वापसी।" 

Bollywood Tadka

दूसरी तस्वीर में देबीना बेटी लियाना बैलून डेकोर के सामने पोज देती नजर आईं। लुक की बात करें तो लियाना डेनिम डंगरी में वह प्यारी लग रही थीं।

Bollywood Tadka

 देबिना ने अनोखे केक की एक झलक भी शेयर की, जिसे उनके परिवार ने उनके 'घर वापसी' आने पर  ऑर्डर किया था। इसे नन्ही परी से सजाया गया था और उस पर लिखा था, "वेलकम होम मिरेकल बेबी"।

Bollywood Tadka

बता दें कि देबीना और गुरमीत ने इसी साल 3 अप्रैल को प्यारी सी बेटी लियाना चौधरी का वेलकन किया था। कपल शादी के 11 साब बाद मम्मी पापा बना था। लियाना ने देबीना और गुरमीत की लाइफ खुशियों से भर दी थी। वहीं लियाना के जन्म के 1 महीने बाद देबीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गईं। वहीं  11 नवंबर 2022 को देबीना ने बेबी अराइवल अनाउंसमेंट की।

उन्होंने अपने पति गुरमीत के साथ पिंक बैलून्स थामें हुए एक मैटरनिटी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था- 'यह एक लड़की है।' इसके साथ देबीना ने कैप्शन में लिखा था-'दुनिया में हमारी बच्ची का स्वागत है। हम फिर से माता-पिता बन रहे हैं, हम इस समय कुछ प्राइवेसी चाहते हैं, क्योंकि हमारा बच्चा नियत समय से पहले ही दुनिया में आ गया है। अपना आशीर्वाद और अपना प्यार बनाए रखें।'

 

Content Writer: Smita Sharma

Debina BonnerjeeGurmeet ChoudharyMiracle BabyGrand WelcomesisterLianna ChoudharyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...