रंगोली चंदेल, जो फिल्म इंडस्ट्री के हर दूसरे व्यक्ति पर कमेंट करती रहती हैं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण के बयान पर रियेक्ट करने ट्विटर पर चली गईं। रंगोली ने एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें दीपिका अपने Ex बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बॉक्सर्स के बारे में बात कर रही हैं।
11 Oct, 2019 12:57 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। रंगोली चंदेल, जो फिल्म इंडस्ट्री के हर दूसरे व्यक्ति पर कमेंट करती रहती हैं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण के बयान पर रियेक्ट करने ट्विटर पर चली गईं। रंगोली ने एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें दीपिका अपने Ex बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बॉक्सर्स के बारे में बात कर रही हैं।
कंगना की लास्ट रिलीज़ फिल्म कई कंट्रोवर्सी का शिकार हुई। 'मेन्टल है क्या' से 'जजमेंटडल है क्या’ के रूप में मॉडिफाइड की गई फिल्म के टाइटल पर पहले खूब विवाद हुआ था। हाल ही में जब मीडिया ने नाम बदलने पर दीपिका की राय के बारे में पूछा तो दीपिका ने कहा, "मानसिक बीमारी को इतने सालों तक समझा नहीं गया था। हमें इसे स्टीरियो टाइप नहीं होना चाहिए। हम इस तरह से प्रोग्रेस नहीं कर सकते हैं। मुझे लगता है कि हमें थोड़ा सेंसेटिव होने की जरूरत है।'' कंगना की बहन रंगोली को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने दीपिका को जवाब देने को ट्विटर पर मोर्चा संभाल लिया।
जब फैंस ने रंगोली पर दीपिका का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया, तो उन्होंने ट्वीट पर ही जवाब दिया और लिखा “अर्रे बाबा मैंने उसका मजाक कैसे उड़ाया? कल उसने कहा कि कंगना को 'मेंटल है क्या' फिल्म नहीं बनानी चाहिए थी, जबकि इसका टाइटल बदल दिया गया था और इस नाम की कोई भी फिल्म नहीं है!! तोह हम सोच रहे हैं किस चीज के साइड इफेक्ट्स हैं ये ?"
एक यूजर ने रिप्लाई देते हुए कहा, "रणबीर के बॉक्सर को सूंघने के साइड इफेक्ट्स", जिस पर रंगोली ने कहा, "हा हा हा एक महिला जो किसी दूसरे इंसान के साथ रिलेशन में है, रिकॉर्ड पर कहती है कि मैं अभी भी अपने Ex लवर के बॉक्सर्स से प्यार करती हूं, मतलब इंग्लिश में कच्छे को बॉक्सर बोलो तो क्लासी है"
उन्होंने 2015 में मीडिया में छपे एक आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखा, "दीपिका के फैन मुझ पर बरस पडे हैं, ये देखो मैंने थोड़े ही कहा हैं, ये तो उसने कहा है। मैं भी हैरान हूं कि जो इंसान अपने को-एक्टर के कच्छों में घुसा रहता है, उसे क्या पता फिल्म का टाइटल चेंज होकर फिल्म क्रिटिक्स द्वारा पास होकर रिलीज हो चुकी है।"