main page

MET Gala पार्टी में प्रियंका ने स्टाइलिश लुक में ढाया कहर, वहीं पुरानी ड्रेस में दिखीं दीपिका

Updated 10 May, 2018 10:13:30 AM

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला की आफ्टर पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। इस दौरान वह ब्लकैल और गोल्ड कट आउट पैंट सूट में नज़र आईं। बेरी लिप कलर से प्रियंका ने अपने लुक

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला की आफ्टर पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया।

Bollywood Tadka

इस दौरान वह ब्लकैल और गोल्ड कट आउट पैंट सूट में नज़र आईं। बेरी लिप कलर से प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट किया। साथ ही प्रियंका ने हाथ में ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया।

Bollywood Tadka

प्रियंका के इस स्टाइलिश लुक की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

वहीं दीपिका की बात करें तो वह मेट गाला की पार्टी में ब्लैक लेगिंस के साथ Sandro Paris jacket में पहुंचीं। वैसे तो आजकल ड्रेस को रिपीट  करके पहनने को कूल ट्रेंड माना जाता है लेकिन दीपिका ने जिस ड्रेस को रिपीट किया उसे पहले भी कुछ खास पसंद नहीं किया गया।

Bollywood Tadka

इसी साल जनवरी में हुई शाहरुख खान के घर पार्टी में भी दीपिका यही जैकेट पहनकर पहुंची थीं। दरअसल, शाहरुख की पार्टी के लिए जब दीपिका रेडी हो चुकी थीं तो उसी दौरान उनकी स्टाइलिश ने उनकी ये तस्वीर इंस्टा पर शेयर की थी।

Bollywood Tadka

बता दें कि इन दोनों एक्ट्रेसेस ने इससे पहले मेल गाला के रेड कार्पेट पर अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। प्रियंका जब रेट कार्पेट पर उतरीं तो वहां मौजूद लोग उनके लुक को देखते ही रह गए। इस दौरान वह कैथोलिक अवतार में दिखीं।

Bollywood Tadka

वहीं, दीपिका ने भी रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी को कायल कर दिया। रेड बैकलेस गाउन में पहुंचीं। हमेशा ही फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाली दीपिका ने यहां अपने स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर दिया।

Bollywood Tadka

 

:

deepika padukonepriyanka chopramet gala 2018 after party

loading...