main page

दीपिका पादुकोण ने मेट गाला 2019 के रेड कार्पेट पर बिखेरा अपना जादू!

Updated 07 May, 2019 04:41:20 PM

दीपिका पादुकोण आज सुबह मेट गाला 2019 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हुए नज़र आई और अभिनेत्री किसी सपनों की परी से कम नहीं लग रही है और दीपिका के इस लुक ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण आज सुबह मेट गाला 2019 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हुए नज़र आई और अभिनेत्री किसी सपनों की परी से कम नहीं लग रही है और दीपिका के इस लुक ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।

 

इस मौके पर ग्लोबल आइकन पिंक लुरेक्स जैक्वार्ड के जैक पोसेन कस्टम गाउन में नज़र आई, अभिनेत्री ने अपने 3डी प्रिंटेड ड्रेस को परफ़ेक्ट मेकअप और स्टायलिश हेयरस्टाइल के साथ इस थीम लुक को पूरा किया जिसमें वह बला सी खूबसूरत नज़र आ रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@deepikapadukone graces #METgala #deepikapadukone #newyork #MetGala2019 #bollywood

A post shared by Navodaya Times (@navodayatimes) on May 6, 2019 at 9:12pm PDT

 

मेट गाला के रेड कारपेट की भव्यता को निश्चित रूप से इसके थीम से समझा जा सकता है। मेट 2019 कॉस्टयूम प्रदर्शनी का विषय 'कैम्प : नोट्स ऑन फैशन' है। गाला में उपस्थित होने वाले ग्लोबल स्टार्स थीम अनुसार कॉस्टयूम की प्रदर्शनी करते हुए नज़र आते है। यह प्रदर्शनी सुसान सोंटेग के 1964 के निबंध से प्रेरित है जो कैम्प को 'लव ऑफ़ द अननेचुरल: ऑफ अर्टिफाइस एंड एगज़ज़रेशन' के रूप में परिभाषित करता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@deepikapadukone graces #METgala #deepikapadukone #newyork #MetGala2019 #bollywood

A post shared by Navodaya Times (@navodayatimes) on May 6, 2019 at 10:23pm PDT

 

दीपिका पादुकोण अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म xxx रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज की रिलीज के साथ पहली बार 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरते हुए नज़र आई थी। फ़िल्म में वह विन डीजल के साथ दिखाई दीं थी जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा पसंद किया गया था। फूल से बने क्राउन के साथ टॉमी हिलफिगर द्वारा बनाई गई स्लिप-ड्रेस पहने, दीपिका ने उस वर्ष की थीम के साथ एक सही ग्राफ स्थापित कर दिया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@deepikapadukone graces #METgala #deepikapadukone #newyork #MetGala2019 #bollywood

A post shared by Navodaya Times (@navodayatimes) on May 6, 2019 at 9:16pm PDT

 

पिछले साल दूसरी बार गाला के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हुए, दीपिका डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिज़ाइन किये गए एक अटेलियर कॉउचर में बेहद खूबसूरत लग रही थी। पिछले साल के मेट गाला की थीम 'हेवनली बॉडीज: फैशन एंड द कैथोलिक इमेजिनेशन' थी, जिसे फॉलो करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन दीपिका ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@deepikapadukone graces #METgala #deepikapadukone #newyork #MetGala2019 #bollywood

A post shared by Navodaya Times (@navodayatimes) on May 6, 2019 at 10:21pm PDT

 

लेडी गागा, रिहाना जैसी अन्य उपस्थितियों के बीच, बॉलीवुड की प्रमुख स्टार ने निश्चित रूप से भारत को अपने संसारिक विकल्पों और वैश्विक उपस्थिति के साथ ग्लोबल मैप पर एक अलग पहचान दिला दी है। एक क्वीन की तरह रेड कार्पेट पर चलते हुए दीपिका ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।

: Chandan

MetGalaMetGala2019Deepika PadukoneMetGala looksदीपिका पादुकोण

loading...