main page

2 साल बाद दीपिका पादुकोण ने छोड़ा MAMI का चेयरपर्सन पद, सुशांत सुसाइड के बाद करण जौहर ने भी दिया था इस्तीफा !

Updated 12 April, 2021 01:22:44 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज फिल्म फेस्टिवल यानि MAMI के चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। दीपिका दो साल पहले ही मियामी की चेयरपर्सन के पद पर नियुक्त की गई थीं। उन्होंने 2019 में आमिर खान की पत्नी किरण राव को रिप्लेस किया था। उस दौरान दीपिका ने MAMI से जुड़ने पर खुशी जाहिर की थी। दीपिका ने  इस्तीफा देने की वजह अपने काम को बताया है और कहा कि वे इस फेस्टिवल पर उतना ध्यान नहीं दे पाएंगी, जितने की

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज फिल्म फेस्टिवल यानि MAMI के चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। दीपिका दो साल पहले ही मियामी की चेयरपर्सन के पद पर नियुक्त की गई थीं। उन्होंने 2019 में आमिर खान की पत्नी किरण राव को रिप्लेस किया था। उस दौरान दीपिका ने MAMI से जुड़ने पर खुशी जाहिर की थी।

Bollywood Tadka

दीपिका ने  इस्तीफा देने की वजह अपने काम को बताया है और कहा कि वे इस फेस्टिवल पर उतना ध्यान नहीं दे पाएंगी, जितने की इसको जरूरत है। अपने स्टेटमेंट में दीपिका ने लिखा-'MAMI के बोर्ड पर आना और चेयरपर्सन के पद पर सेवाएं देना बहुत ही गहरा और समृद्ध अनुभव रहा।

Bollywood Tadka

 

एक आर्टिस्ट के तौर पर दुनियाभर के सिनेमा और टैलेंट को मुंबई लाना काफी उत्साहजनक रहा, जो कि मेरा दूसरा घर है। मुझे लगता है कि अपने वर्तमान के कामों के चलते मैं MAMI पर उतना फोकस और अटेंशन नहीं कर पाऊंगी, जितने की इसको जरूरत है। मैं यह जानते हुए MAMI से अलग हो रही हूं कि यह सबसे अच्छे हाथों में हैं और एकेडमी के साथ मेरा संबंध ऐसा है, जो जिंदगी भर रहेगा।'

Bollywood Tadka
 

साल 2020 में करण जौहर ने भी छोड़ा पद !

दीपिका से पहले साल 2020 में करण जौहर ने MAMI यानी मुंबई अकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। ये फैसला करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद हो रही ट्रोलिंग से परेशान होकर लिया था। इस्तीफा देने पर कहा गया था कि करण जौहर इस बात से आहत हैं कि इस मुश्किल समय में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है कि करण इस पद पर है या नहीं। 
 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो दीपिका के पास कई प्रोजैक्ट हैं। इसमें जिनमें कबीर सिंह की 83 है। इसमें वह पति रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थी। इसके अलावा वह 
सकुन बत्रा की फिल्म पर भी काम कर रही हैं। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। दीपिका रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह स्टारर 'सर्कस' में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

Content Writer: Smita Sharma

deepika padukoneresignedchairpersonmamikaran joharsushant singh rajputBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...