एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। दीपिका की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। दीपिका ने नए साल पर सोशल मीडिया से सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर नई शुरूआत की थी। अब दीपिका की सोशल मीडिया पर कुछ ही तस्वीरें और वीडियोज है। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी दोस्त के साथ गरबा करती हुई नजर आ रही है।
28 Jan, 2021 12:30 PMमुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। दीपिका की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। दीपिका ने नए साल पर सोशल मीडिया से सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर नई शुरूआत की थी। अब दीपिका की सोशल मीडिया पर कुछ ही तस्वीरें और वीडियोज है। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी दोस्त के साथ गरबा करती हुई नजर आ रही है।

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड हितेशी मेहता के साथ नजर आ रही है। दीपिका इस दौरान वाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। वीडियो के शुरू में दीपिका पहले अपनी बेस्ट फ्रेंड का परिचय देती हुई कहती है- हितेशी बहुत अच्छी डांसर है। वह किसी भी म्यूजिक पर डांस कर सकती है। फिर शुरू होता है दोनों का किचन में गरबा डांस। दीपिका और उनकी दोस्त हितेशी अलग ही धुन में गरबा डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों काफी मस्ती कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- 'ऐसा दोस्त ढूंढिए जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर सके।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो दीपिका इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 83 में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
