main page

दीपिका पादुकोण ने #MetGala2019 से आफ्टर पार्टी लुक की झलकियां की शेयर!

Updated 08 May, 2019 05:27:42 PM

मेट गाला के रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण परियों की कहानी से निकल कर अपने भीतर की बार्बी को जगा कर रैंप पर अपना जादू बिखेरते हुए नजर आईं। मेट गाला 2019 में उपस्थिति के बाद, दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर आफ्टर पार्टी लुक शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है

नई दिल्ली। मेट गाला के रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण परियों की कहानी से निकल कर अपने भीतर की बार्बी को जगा कर रैंप पर अपना जादू बिखेरते हुए नजर आईं। मेट गाला 2019 में उपस्थिति के बाद, दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर आफ्टर पार्टी लुक शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

 

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी ने नियॉन हाई हील्स और काले प्रिंट वाले स्वेटर के साथ बॉडी-हगिंग नियोन ग्रीन गाउन पहना था। दीपिका ने अपना यह लुक पूरा करने के लिए नीले रंग के झुमके को चुना जो बेहद शानदार लग रहे थे।

 

अपने बार्बी डॉल मेट गाला लुक का एक शानदार कोलाज शेयर करने के बाद, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आफ्टर पार्टी लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'from the archives... wearing vintage'

 

 

लेडी गागा, रिहाना जैसी अन्य उपस्थितियों के बीच, बॉलीवुड की प्रमुख स्टार ने निश्चित रूप से भारत को अपने संसारिक विकल्पों और वैश्विक उपस्थिति के साथ ग्लोबल मैप पर एक अलग पहचान दिला दी है।

 

दीपिका को अपने लुक के लिए विश्वभर से सराहना मिल रही है जो अभिनेत्री को न केवल बॉलीवुड बल्कि सम्पूर्ण दुनिया की नजरों में लीडिंग आइकॉन बनाता है।

: Chandan

met galamet gala 2019deepika padukoneमेट गालामेट गाला 2019दीपिका पादुकोण

loading...