main page

दिव्या भटनागर को बेल्ट से बुरी तरह पीटता था पति, देवोलीना ने दिखाए एक्ट्रेस के जख्म जिन्हें देखकर रो पड़ेंगे आप

Updated 11 December, 2020 11:26:18 AM

सीरियल ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम दिव्या भटनागर की मौत की खबर ने टीवी जगत को हिलाकर रख दिया। बीते सोमवार को दिव्या का कोरोना वायरस से निधन हुआ।

मुंबई: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम दिव्या भटनागर की मौत की खबर ने टीवी जगत को हिलाकर रख दिया। बीते सोमवार को दिव्या का कोरोना वायरस से निधन हुआ। दिव्या भटनागर की उम्र केवल 34 साल थी। बीते साल ही दिव्या भटनागर ने शादी की थी। दिव्या भटनागर की मौत के बाद अब उनका परिवार पति गगन गबरू पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

Bollywood Tadka

परिवार का दावा है कि गगन गबरू दिव्या भटनागर के साथ मारपीट करता था। जब ये बात लोगों के सामने आई तो वह दिव्या भटनागर को अकेला छोड़कर भाग गया।

Bollywood Tadka

कुछ समय पहले ही दिव्या भटनागर के भाई देवाशीष ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के कुछ चैट शेयर किए थे।दिव्या की मौत के बाद देवोलिना ने भी एक्ट्रेस के पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब एक बार फिर देवोलिना  ने एक वीडियो शेयर किया।

Bollywood Tadka

वीडियो पोस्ट कर देवोलीना ने बताया है कि गगन गबरू दिव्या के साथ कैसा बर्ताव करता था।उन्होंने कहा कि उनके पास दिव्या के चैट्स है, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो उसके साथ कैसे बिहेव करता था।

Bollywood Tadka

उनके पास सबूत है चैट्स के रूप में. ये भी कहा कि तेरा दोस्त तेरे खिलाफ है। उन्होंने कहा कि तूने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए दिव्या का इस्तेमाल किया। शादी के बाद बेल्ट से मारता था।शादी के तीन दिन बाद ही उसने सिर उसका फोड़ दिया था।

 

 

इसके अलावा देवोलीना ने दिव्या भटनागर को लगे एक जख्म  की तस्वीर को शेयर की,जिसमें दिव्या के जख्म  साफ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उस FIR की भी कॉपी है जो गगन के खिलाफ हुई थी। करवा चौथ वाले दिन भी गगन और दिव्या के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी।इस घटना के बाद दिव्या ने FIR दर्ज कराई थी।

: Smita Sharma

devoleena bhattacharjeeshoweddivya bhatnagarwoundsLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...