main page

उम्र तो महज एक नंबर: 85 की उम्र में  धर्मेंद्र ने किया वॉटर एरोबिक्स, फिटनेस देख फैंस हैरान

Updated 09 June, 2021 04:20:30 PM

उम्र चाहे कोई भी हो लेकिन इंसान दिल से हमेशा बच्चा रहता है। बी-टाउन इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स है जो बढ़ती उम्र को नजरअंदाज कर जिंदगी के खुलकर मजे ले रहे है। उन्हीं में से एक दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हैं। धर्मेंद्र ने अपने लेटेस्ट वीडियो से ये साबित कर दिया है कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है।  वीडियो धर्मेंद्र स्वीमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। धरम पाजी पूल में आराम से स्विमिंग का मजा ले रहे हैं।

मुंबई: उम्र चाहे कोई भी हो लेकिन इंसान दिल से हमेशा बच्चा रहता है। बी-टाउन इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स है जो बढ़ती उम्र को नजरअंदाज कर जिंदगी के खुलकर मजे ले रहे है। उन्हीं में से एक दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हैं। धर्मेंद्र ने अपने लेटेस्ट वीडियो से ये साबित कर दिया है कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है।  वीडियो धर्मेंद्र स्वीमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। धरम पाजी पूल में आराम से स्विमिंग का मजा ले रहे हैं।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही वे एरोबिक्स भी कर रहे हैं। फैंस धर्मेंद की यह वीडियो देख काफी हैरान हैं कि इस उम्र में भी धर्मेंद्र इतने फिट हैं और इन सभी एक्सरसाइज कर रहे हैं।  वीडियो के साथ-साथ मजेदार कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

Bollywood Tadka

धरम पाजी ने कैप्शन में लिखा-'मित्रों, मैंने भगवान की दुआ से वॉटर एरोबिक्स योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी है। निरंतर चलते रहने के लिए सेहत ही सबसे बड़ा वरदान है। आप भी खुश रहें, मजबूत रहें और स्वस्थ रहें।'

 

 

बता दें धर्मेंद्र इन दिनों अपने फार्महाउस में दिन बिता रहे हैं। वह अक्सर फार्महाउस की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं। फिल्म प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म अपने 2 है। जिसमें वह अपने दोनों बेटों बॉबी देओल और सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल के साथ दिखाई देंगे।
 

Content Writer: Smita Sharma

dharmendrawater aerobicsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...