बाॅलीवुड एक्टर धर्मेंद्र काफी लंबे समय से लाइटलाइट से दूर हैं। वह अपना अधिकतर समय मुंबई के करीब स्थित अपने फार्महाउस में ही बिताते हैं। वह आए दिन फार्महाउस से अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
27 Apr, 2020 09:09 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर धर्मेंद्र काफी लंबे समय से लाइटलाइट से दूर हैं। वह अपना अधिकतर समय मुंबई के करीब स्थित अपने फार्महाउस में ही बिताते हैं। वह आए दिन फार्महाउस से अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान वेटरन एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी रुटीन लाइफ से जुड़े अपडेट्स नियमित रूप से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
रविवार को उन्होंने एक नया वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो में वे एक बार फिर अपने फार्महाउस पर उगी सब्जियां दिखाते नजर आए। सामने आए इस वीडियो में वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं-'दोस्तों ब्रोकली (हरी फूलगोभी) भी होने लगी है, साइज देखो, क्या साइज है। बैंगन, टमाटर, गिल्खी, टमाटर सबको तराजू पर तौलता हूं। कि आज कितनी सब्जी हुई है।
खुशी होती है, जितनी ज्यादा बढ़ा सकूं, अभी कोरोना ने बंद कर दिया है यहां। तो इसमें ही लगा रहता हूं। खुश रहो, टेक केयर।' इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा-' 'जुनून के साथ छोटे पैमाने, आशीर्वाद के साथ बड़े पैमाने पर ले जाते हैं। अपना ध्यान रखें। आप सबको प्यार। #लॉकडाउनलाइफ #लॉकडाउन #लॉकडाउन2020।'
करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'यमला-पगला-दीवाना फिर से' थी।