main page

शादी के 6 महीने बाद दीया मिर्जा के घर गूंजी बेटे की किलकारी, लाडले के जन्म के 2 महीने बाद शेयर की Good News

Updated 14 July, 2021 11:52:55 AM

: बी-टाउन से इंडस्ट्री से एक बाद एक खुशखबरी आ रही हैं। बीते दिनों गीता बसरा, रणविजय सिंह समेत कई स्टार्स के घर बच्चों की किलकारी गूंजी थी। वहीं अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम भी शामिल हो गया है।  दीया ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। दीया ने 14 मई को बेटे का जन्म दिया था जिसका खुलासा अब यानि 2 महीने बाद किया है। इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए दीया ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया।

मुंबई: बी-टाउन से इंडस्ट्री से एक बाद एक खुशखबरी आ रही हैं। बीते दिनों गीता बसरा, रणविजय सिंह समेत कई स्टार्स के घर बच्चों की किलकारी गूंजी थी। वहीं अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम भी शामिल हो गया है।  दीया ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। दीया ने 14 मई को बेटे का जन्म दिया था जिसका खुलासा अब यानि 2 महीने बाद किया है। इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए दीया ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया।  

Bollywood Tadka

शेयर की इस पोस्ट में दीया अपने बेटे का हाथ थामें नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने विदेशी लेखिका Elizabeth Stone की कुछ लाइने शेयर करते हुए लिखा-'आपका एक बच्चा होने के लिए आपको हमेशा ये फैसला लेना पड़ता है कि आपका दिल आपके शरीर के आस-पास हमेशा रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

 

 

ये शब्द इस समय वैभव और मेरी भावनाओं का पूरी तरह से उदाहरण हैं। हमारे दिल की धड़कन, हमारे बेटे अव्यान आजाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ था। जल्दी पहुंचने के बाद आईसीयू में नर्सों और डॉक्टरों द्वारा हमारे छोटे से चमत्कार की देखभाल की गई है। मेरी गर्भावस्था के दौरान अचानक मेरी ऑपरेशन करना पड़ा, जिससे मुझे गंभीर संक्रमण 'सेप्सिस' खतरा बढ़ गया था जिससे मेरी जान को भी खतरा था।'

Bollywood Tadka

बता दें कि दीया मिर्जा शादी  के 6 महीने बाद बन गई हैं। दीया ने इसी साल 15 फरवरी कोबिजनसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी संग दूसरी शादी रचाई थी।  शादी के डेढ़ महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस को दी थी।

Content Writer: Smita Sharma

Dia MirzahusbandVaibhav Rekhiwelcomebaby boyAvyaan Azaad RekhiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...