एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बीते दिनों पति साहिल सांगा के साथ अपने 11 साल के लंबी शादी को तोड़ फैंस को हैरान कर दिया था। हाल ही में अब अलग होने के बाद दीया को पहली बार पति के साथ स्पॉट किया गया...
31 Aug, 2019 06:43 PMमुंबई: एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बीते दिनों पति साहिल सांगा के साथ अपने 11 साल के लंबी शादी को तोड़ फैंस को हैरान कर दिया था। हाल ही में अब अलग होने के बाद दीया को पहली बार पति के साथ स्पॉट किया गया, जिसमें दोनों काफी उदास लग रहे हैं। हालांकि, दोनों अलग-अलग कारों में दिख रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान दीया पीच टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और लो पोनी किए हुए काफी सिंपल लुक में दिख रही हैं।
वहीं, साहिल व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस में दिख रहे हैं। दीया की उनके पित के साथ ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दीया ने 1 अगस्त को पति साहिल सांगा के साथ अलग होने का एलान किया था।
बता दें कि दीया और साहिल ने दिल्ली के घिटोरनी के एक फॉम हाउस में 18 अक्टूबर, 2014 को शादी की थी। दोनों 2008 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।