main page

सुशांत सिंह राजपूत की याद में 3400 परिवारों को खाना खिलाएंगी डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी

Updated 18 June, 2020 11:09:03 AM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह से जाना हर किसी को सदमा दे गया। एक्टर के निधन को चाहे तीन दिन हो गए हैं लेकिन उनके चाहने वालों के लिए अभी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। इंडस्ट्री के स्टार्स आए दिन सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीत डायरेक्टर अभिषेक कपूर की प

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह से जाना हर किसी को सदमा दे गया। एक्टर के निधन को चाहे तीन दिन हो गए हैं लेकिन उनके चाहने वालों के लिए अभी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। इंडस्ट्री के स्टार्स आए दिन सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीत डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए सुशांत की याद में एक नेक काम करने का ऐलान किया है।

Bollywood Tadka

प्रज्ञा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इंस्टा पर सुशांत की तस्वीर शेयर कर बताया कि उनकी संस्था सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक साथ 3400 परिवारों के खाना खिलाएंगी। शेयर की इस पोस्ट में प्रज्ञा ने लिखा लॉकडाउन तो खत्म हो गया है लेकिन इनकम और नौकरियों की कमी अभी भी है। इसलिए हम ये प्रयास कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हम तुम्हें बहुत याद करेंगे सुशांत। 

Bollywood Tadka

बता दें कि सुशांत ने अभिषेक कपूर की पहली फिल्म 'काय पो छे' से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ की गई थी।  सुशांत और अभिषेक के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी।

Bollywood Tadka

यह वजह है कि अभिषेक की पत्नी प्रज्ञा को सुशांत की मौत से झटका लगा है। कई 'काय पो छे' के अलावा सुशांत ने अभिषेक की फिल्म केदारनाथ में भी काम किया है। फिल्म में सुशांत के साथ सारा अली खान थीं। यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। 
 

: Smita Sharma

directorabhishek kapoorwifepragya kapoortributesushant singh rajput3400 familiesBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...