कोरोना वायरस के कहर लगातार जारी है। इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी अपनों को खो रहे हैं। अब साउथ डायरेक्टर अरुणराजा कामराज की पत्नी सिंधुजा का कोरोना के कारण निधन हो गया है। बीते दिनों दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कपल चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे।
17 May, 2021 06:19 PMमुंबई. कोरोना वायरस के कहर लगातार जारी है। इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी अपनों को खो रहे हैं। अब साउथ डायरेक्टर अरुणराजा कामराज की पत्नी सिंधुजा का कोरोना के कारण निधन हो गया है। बीते दिनों दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कपल चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे।
अरुणराजा की हालत में सुधार हो रहा था लेकिन उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। रविवार को निर्देशक की पत्नी सिंधुजा का निधन हो गया। साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। साउथ स्टार्स डायरेक्टर की पत्नी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर तमीजा ने ट्वीट कर लिखा- 'एक बार मैं सिंधुजा से एयरपोर्ट पर मिला था। वो बहुत ही प्यारी इंसान थीं और उन्हें अपने पति पर बहुत गर्व था। मैं इस खबर को सुनकर सदमे में हूं। मजबूत बने रहो अरुणराजा भाई।'
बता दें अरुणराजा कामराज डायरेक्टर बनने से पहले गीतकार थे और उन्होंने कई गाने लिखे हैं, जिसमें 'नेरुप्पुदा' और 'वरला वा बैरावा' काफी फेमस हुए थे। इसके बाद अरुणराजा ने फिल्मों के निर्देशन की ओर अपना रुख किया और महिला क्रिकेट पर केंद्रित अपनी पहली फिल्म 'काना' का निर्देशन किया।