main page

पिता के निधन से सदमे में निर्देशक अश्विनी चौधरी, पोस्ट शेयर कर बोले 'आप दुनिया के सबसे अच्छे पिताओं में से एक थे'

Updated 03 June, 2021 10:26:31 AM

मशहूर फिल्म निर्देशक अश्विनी चौधरी के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निर्देशक के पिता और हरियाणा के चर्चित समाजसेवी डी आर चौधरी का निधन हो गया है। पिता के निधन पर अश्विनी काफी सदमे में हैं। उनके निधन पर बॉलीवुड जगत की हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है। पिता के निधन पर अश्विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस डेड। आप पृथ्वी पर चलने वाले सबसे अच्छे पिताओं में से एक थे। दूसरी तरफ मिलते हैं मेरे हीरो।

बॉलीवुड तड़का टीम.  मशहूर फिल्म निर्देशक अश्विनी चौधरी के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निर्देशक के पिता और हरियाणा के चर्चित समाजसेवी डी आर चौधरी का निधन हो गया है। पिता के निधन पर अश्विनी काफी सदमे में हैं। उनके निधन पर बॉलीवुड जगत की हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है।


पिता के निधन पर अश्विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस डेड। आप पृथ्वी पर चलने वाले सबसे अच्छे पिताओं में से एक थे। दूसरी तरफ मिलते हैं मेरे हीरो।

बता दें, अश्विनी के पिता डी आर चौधरी बीते दिनों कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि बाद में उन्हें इस वायरस को मात भी दे दी थी और घर लौट आए थे, लेकिन बाद में फिर उनकी तबीयत बिगडी और उन्हें बचाया न जा सका।  
  

Content Writer: suman prajapati

DirectorAshwini ChaudharyfatherdiesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...