main page

कानपुर एनकाउंटर: मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे तो डायरेक्टर ओनिर बोले 'भविष्यवाणी हुई थी या..'

Updated 10 July, 2020 09:54:24 AM

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का दोषी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। विकास दुबे के मुठभेड में मारे जाने की खबरों पर लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी एनकाउंटर को लेकर एक ट्वीट किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का दोषी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। विकास दुबे के मुठभेड में मारे जाने की खबरों पर लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी एनकाउंटर को लेकर एक ट्वीट किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। 

Bollywood Tadka


बता दें विकास दुबे के बीते गुरूवार उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। लेकिन विकास को कानपुर ला रही STF की गाड़ी आज सुबह हादसे का शिकार हो गई थी और गैंगस्टर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद विकास पुलिस की गन छीनकर भागने कोशिश कर रहा था, इसी दौरान पुलिस ने अपराधी को मार गिराया। इस खबर के बाद डायरेक्टर ओनिर का ट्वीट आया।

 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''विकास दुबे एनकाउंटर बहुत ही शर्मनाक मुठभेड़ है। क्या भविष्यवाणी की गई थी या ऐसा होने का इंतजार था। यह लोकतंत्र का मजाक है वास्तविक जांच में विभिन्न राजनीतिक संबद्धता के साथ कई शक्तिशाली राजनीतिक नामों के कनेक्शन और समर्थन का पता चला होगा।'' ओनिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर्स उनके ट्वीट पर रिएक्टर कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर अपने बेबाकी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर देश से जुडे मुद्दों पर अपने विचार लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। 

  

Edited By: suman prajapati

Vikas DubeykilledencounterdirectorOnirBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...