main page

सुसाइड से एक घंटे पहले दिशा ने सुशांत को बताया था सारा सच, एक्टर ने Press Conference में खोलना था राज लेकिन...

Updated 04 August, 2020 04:56:49 PM

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल, सुशांत के निधन से पहले उनकी एक्स मैनेजर ने इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद रिपोर्टस में सुशांत की रहस्मयी मौत का कनेक्शन उनके एक्स-मैनेजर के साथ जोड़ा जा रहा था.....

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल, सुशांत के निधन से पहले उनकी एक्स मैनेजर ने इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद रिपोर्टस में सुशांत की रहस्मयी मौत का कनेक्शन उनके एक्स-मैनेजर के साथ जोड़ा जा रहा था। ब‍िहार पुलिस ने जब इस एंगल से जांच करने के लिए दिशा केस की फाइल मुंबई पुलिस से मांगी तो मुंबई पुलिस ने बताया कि उस केस को फोल्‍डर गायब हो गया है। माना जा रहा है कि राजनीति दबाव के कारण मुंबई पुलिस जानकारी नहीं दे रही।

Bollywood Tadka

वहीं बीते दिन मुंबई पुलिस आयुक्‍त ने दिशा केस के बारे में बयान दिया है। मुंबई के पुलिस आयुक्त ने कहा है कि दिशा ने जिस रात सुसाइड किया था उस रात उसके मंगेतर के घर पर 8 जून को आयोजित पार्टी में पांच लोग मौजूद थे। इस पार्टी में किसी भी राजनीतिक नेता ने पार्टी में भाग नहीं लिया। इसी बीच 'इंसाफ SSR' नाम से अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता प्रशांत कुमार ने सुशांत और दिशा  'कथित सुसाइड' मामले पर कई खुलासे किए। रिपब्लिक टीवी पर हुई डिबेट में प्रशांत ने दावा किया कि उन्हें किसी का कॉल आया था जिसने खुद को दिशा का दोस्त बताया।

Bollywood Tadka

उसने प्रशांत को एक पार्टी के बारे में बताया जो 8 जून को हुई थी। इस पार्टी में दिशा के साथ दुर्व्यवहार किया गया था।  प्रशांत ने कहा-मुझे दिशा के दोस्त होने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति का कॉल आया। उसने कहा कि वह परेशान था क्योंकि वह कुछ नहीं कर पा रहा था और उसे मेरा नंबर मिल गया क्योंकि हम एक अभियान 'इंसाफ SSR' चला रहे हैं। उस व्यक्ति ने कहा कि वह मदद करना चाहता है लेकिन वह नहीं चाहता कि उसका नाम सामने आए क्यों कि वह खुद मुंबई में रहता है और इस मामले को लेकर डरा हुआ है। दिशा की इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियां और राजनेता शामिल हुए थे। 

Bollywood Tadka

सुसाइड से 1 घंटे पहले दिशा ने सुशांत को किया था फोन

प्रशांत ने आगे कहा किसी ने दिशा के साथ दुर्व्यवहार किया जिसके बारे में उन्होंने सुशांत को बताया। सुशांत ने उन्हें पार्टी से निकलने को कहा और कहा कि वह इस मामले को देखेंगे और कोई एक्शन लेंगे। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद संदीप (एस सिंह) ने सुशांत को फोन किया और उन्हें बताया कि दिशा ने आत्महत्या कर ली है।

Bollywood Tadka

सुशांत यह सुनकर चौंक गए और उन्हें यकीन नहीं हुआ। मुझे यह भी बताया गया है कि अगले दिन रिया चक्रवर्ती और सुशांत के बीच लड़ाई हुई थी। वह सुशांत की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। इस लड़ाई के बाद वे दोनों अलग हो गए। 

Bollywood Tadka

सुशांत करने वाले थे प्रेस काॅन्फ्रेंस 
  

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दिशा से बात करने के बाद सुशांत एक प्रेस काॅन्फ्रेंस करने वाले थे। लेकिन कुछ दिन बाद ही सुशांत ने सुसाइड कर लिया। इन खबरों के बाद एक बार पिर मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।  

 

: Smita Sharma

disha saliansushant singh rajputsuicidepress conferenceBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...