main page

दयाबेन के फैंस के लिए बुरी खबर, अब कभीं नहीं होगी शो में वापसी

Updated 03 April, 2019 04:14:07 PM

टीवी सीरियल ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' में नए- नए ट्विस्ट आते रहते है। हाल ही में शो के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई थी। खबरें थी कि लंबे इंतजार के बाद दयाबेन यानि दिशा वकानी जल्द शो में वापिस आ सकती हैं। मगर अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो में अब दयाबेन नहीं लौटेंगी। शो के मेकर्स अब और इंतजार के मूड में नहीं हैं।

मुंबई: टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नए- नए ट्विस्ट आते रहते है। हाल ही में शो के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई थी। खबरें थी कि लंबे इंतजार के बाद दयाबेन यानि दिशा वकानी जल्द शो में वापिस आ सकती हैं। मगर अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो में अब दयाबेन नहीं लौटेंगी। शो के मेकर्स अब और इंतजार के मूड में नहीं हैं। 

 

Bollywood Tadka


बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में असित मोदी ने कहा- 'मुझे नई दयाबेन की तलाश शुरू करनी पड़ेगी। कोई भी शो से बड़ा नहीं है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा नए चेहरे के साथ आगे बढ़ेगा क्योंकि दयाबेन के बिना शो की फैमिली अधूरी है। इस देश में कई सारी कामकाजी महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं और मैटरनिटी ब्रेक पर जाती हैं बच्चे होते हैं और काम पर वापिस आती हैं। आज महिलाएं बच्चा होने के बाद भी काम करती हैं। हमने दिशा को छुट्टियां दीं, लेकिन हम हमेशा के लिए इंतजार नहीं कर सकते।' असित ने आगे कहा- 'किसी एक्ट्रेस को रिप्लेस करना रातोंरात होने वाला प्रोसेस नहीं है। एक महीने पहले कहानी का ट्रैक एडवांस में तैयार करना पड़ता है। अभी हमने दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन के शुरुआती प्रोसेस को शुरू किया है। हमें अभी नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा। लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि शो आगे बढ़ेगा।'

 

Bollywood Tadka


बता दें कि बीते दिनों शो के नैरेटर शैलेश लोढ़ा के एक बयान के बाद दिशा के शो में लौटने को कंफर्म माना गया था। दिशा वकानी की वापसी पर शैलेश लोढ़ा ने कहा था कि 'धैर्य का फल दया होता है।' इस पर कयास लगाए जा रहे थे कि दिशा जल्द ही शो में वापिस लौट सकती है। 

: Konika

taarak mehta ka ooltah chashmahdisha vakanino returnLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...