main page

क्राॅप टाॅप में टीवी की हसीनाओं में दिखाई टोन्ड बाॅडी, दिव्या ने बाॅयफ्रेंड के साथ यूं दिए पोज

Updated 06 October, 2019 12:01:00 PM

भारत एक ऐसा देश है जहां लोगों में क्रिकेट के लिए काफी जुनून देखा जाता है। लेकिन कई स्टार्स की वजह से अन्य खेलों जैसे फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी जैसे कई स्पोर्ट्स में लोगों की रुचि पैदा की। वहीं  अमेरिका में खेले जाने वाली नेशनल बास्केटबॉल लीग यानि NBA के मुकाबले पहली बार भारत में आयोजित हो रहे हैं। शनिवार तो सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच मुकाबला हुआ।

मुंबई: भारत एक ऐसा देश है जहां लोगों में क्रिकेट के लिए काफी जुनून देखा जाता है। लेकिन कई स्टार्स की वजह से अन्य खेलों जैसे फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी जैसे कई स्पोर्ट्स में लोगों की रुचि पैदा की। वहीं  अमेरिका में खेले जाने वाली नेशनल बास्केटबॉल लीग यानि NBA के मुकाबले पहली बार भारत में आयोजित हो रहे हैं। शनिवार तो सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच मुकाबला हुआ। इस शो मे कई स्टार्स ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल भी बाॅयफ्रेंड वरुण सूद के साथ और टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा पहुंची। 

Bollywood Tadka

दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद

रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' में धमाल मचा चुकी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिव्या अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। फैशन के साथ-साथ वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दिव्या इन दिनों अपने को-स्टार वरुण सूद को डेट कर रही हैं। आए दिन कपल अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करता रहता है। बता दें कि वरुण से पहले दिव्या प्रियांक शर्मा को डेट करती थीं।

Bollywood Tadka

बीती रात ही दिव्या बाॅयफ्रेंड  से साथ एक इवेंट में पहुंची। हमेशा अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों का ध्यान खींचने वाली दिव्या इस बार भी  बेहद ही हाॅट अंदाज में दिखीं। दिव्या व्हाइट ब्रालेट के साथ ट्राउजर पहने दिखीं। सटबल मेकअप,हाई पोनी और लिपस्टिक उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं। इन तस्वीरों में वह कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं वरुण की बात करें तो वह ब्लैक टी-शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। कपल की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचाया दिया है। काम की बात करें तो दिव्या जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में दिव्या बोल्ड अदाओं के साथ-साथ अपनी चुलबुली अदाएं भी दिखाएंगी। इस सीरीज में वह बाॅयफ्रेंड वरुण सूद के साथ दिखेंगी।

Bollywood Tadka

रिद्धि डोगरा 

एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा इस इवेंट में ब्लू स्पोर्ट्स ब्रा के साथ मैचिंग प्लाजो पैंट में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर की जैकेट कैरी की थी, जिसे उन्होंने शोल्डर पर रखा था। सटबल मेकअप, रेड लिपस्टिक, ओपन हेयर्स और शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

Bollywood Tadka

रेड कार्पेट पर रिद्धि ने कातिलाना अंदाज में पोज दिए। तस्वीरों में रिद्धि टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। रिद्धी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो रिद्धि इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर हैं हालांकि वह कई इवेंट्स, पार्टीज में शिरकत करती हैं। रिद्धि स्टार प्लस के कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

: Smita Sharma

divya agarwalridhi dograflauntstoned bodyvarun soodLatest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...