main page

दिव्या अग्रवाल ने एक्स बॉयफ्रेंड को 'स्टार' बताते हुए विश किया बर्थडे, वरुण सूद ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूं किया रिएक्ट

Updated 01 April, 2022 01:22:04 PM

''रोडीज'' फेम वरुण सूद आज (1 अप्रैल को) अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर फ्रेंड्स और फैमिली की उन्हें खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच, वरुण की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। दिव्या का ये पोस्ट वरुण ने रीपोस्ट कर धन्यवाद भी किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'रोडीज' फेम वरुण सूद आज (1 अप्रैल को) अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर फ्रेंड्स और फैमिली की उन्हें खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच, वरुण की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। दिव्या का ये पोस्ट वरुण ने रीपोस्ट कर धन्यवाद भी किया है।

 

 

दिव्या अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे स्टार। वरुण ने 'हार्ट' इमोजी के साथ दिव्या की पोस्ट को रीपोस्ट कर धन्यवाद किया है।

Bollywood Tadka


एक्स बॉयफ्रेंड के लिए दिव्या अग्रवाल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है।

Bollywood Tadka


बता दें, बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों कई  दफा सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर एक दूजे के लिए प्यार का इजहार भी कर चुके थे, लेकिन दोनों का ये रिलेशनशिप ज्यादा देर तक टिक नही पाया और कपल ने एक- दूसरे से अपने रास्ते अलग कर लिए। मार्च के महीने दिव्या और वरुण का ब्रेकअप हो गया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर दी थी।

Bollywood Tadka


ये भी बता दें दिव्या और वरुण कई रियलिटी शोज में साथ नजर आ चुके हैं। रियलिटी शो से ही दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद दोनों ने अपने सपनों का घर भी खरीदा था। 

  

 

 

 

 

 

 
 

Content Writer: suman prajapati

Divya Aggarwalwishesex-boyfriendVarun SoodbirthdayBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...