main page

अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पति संग उदयपुर पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी, बोट में बैठ कपल ने की झील की सैर

Updated 13 December, 2020 11:20:05 AM

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति और एक्टर विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और अपनी लविंग तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ये कपल इन दिनों राजस्थान के शहर उदयपुर में वेकेशन मना रहा है। जहां से कपल ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति और एक्टर विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और अपनी लविंग तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ये कपल इन दिनों राजस्थान के शहर उदयपुर में वेकेशन मना रहा है। जहां से कपल ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 

Bollywood Tadka


दिव्यांका पति विवेक दहिया के साथ उदयपुर ने खूब वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। लेकिन इस वेकेशन की वहज भी एक्ट्रेस खुद ही हैं। दरअसल, दिव्यांका राजस्थान में पति संग अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वहां पहुंची हैं। 14 दिसंबर, अपने बर्थडे वाले दिन एक्ट्रेस उदयपुर में पति संग अपने बर्थडे को खास बनाएंगी।

Bollywood Tadka



हालांकि बर्थडे से पहले ही कपल की वहां जमकर मस्ती शुरू हो गई है। तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक दहिया उदयपुर की वादियों का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

 

Bollywood Tadka


तस्वीरों में देखा जा सकता है बोट में बैठ कपल ने झील की सैर करता नजर आ रहा है और दिखाई दे रहा है। इस दौरान दिव्यांका ग्रे कलर की ड्रेस खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, एक्टर विवेक दहिया लाइट ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। वहीं एक साथ काम करते हुए दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और 8 जुलाई, 2016 में कपल भोपाल में शादी के बंधन में बंध गया।

Bollywood Tadka

 

कपल हमेशा एक साथ फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं और हमेशा एक दूसरे के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय करते हैं। 


 

: suman prajapati

Divyanka TripathiUdaipurcelebratebirthdayhusbandvivek dahiyaTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Box Office Masala NewsTelevision Celebrity Newsentertainment news

loading...