main page

दिव्यांका त्रिपाठी ने खरीदी मर्सिडीज कार, पहली राइड में पति संग पहुंचीं मन्दिर

Updated 17 October, 2018 05:34:33 PM

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक नई मर्सिडीज कार खरीदी है। इसकी जानकारी उनके पति विवेक ने इस्टा पर तस्वीर शेयर कर दी है। तस्वीर में वे अपने पति विवेक दहिया के संग कार की पूजा करते नजर आ रही हैं।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक नई मर्सिडीज कार खरीदी है। इसकी जानकारी उनके पति विवेक ने इस्टा पर तस्वीर शेयर कर दी है। तस्वीर में वे अपने पति विवेक दहिया के संग कार की पूजा करते नजर आ रही हैं।

 

Bollywood Tadka

 

कार की पहली ट्रिप पर दिव्यांका पति विवेक के संग मंदिर गईं। मंदिर में इस जोड़े ने भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं दूसरी तस्वीर में वह दोनों कार में बैठे दिख रहे है। 

 

Bollywood Tadka

 

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका और उनके पति विवेक हाल ही में मालदीव से शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मना कर लौटे। दिव्यांका और विवेक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं।

 

Bollywood Tadka

 

हाल ही में विवेक दहिया ने फोटोशूट की तस्वीर शेयर की। विवेक ने जैसे ही ये फोटो शेयर की उनकी फीमेल फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई थी।


 

: Konika

Divyanka TripathiMercedes CarBuy

loading...