main page

मां बनने को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'अभी मैं और विवेक...

Updated 06 May, 2018 01:55:18 PM

टीवी की फेमस जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लोग काफी पसंद करते हैं। विवेक और दिव्यांका की शादी को 2 साल हो चुके है। कुछ महीने पहले ही खबरें आई थी कि दिव्यांका और विवेक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है, खैर बाद में दिव्यांका ने इस खबर को सिर्फ एक अफवाह ही बताया था। हाल ही में राजीव

मुंबई: टीवी की फेमस जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को लोग काफी पसंद करते हैं। विवेक और दिव्यांका की शादी को 2 साल हो चुके है। कुछ महीने पहले ही खबरें आई थी कि दिव्यांका और विवेक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है, खैर बाद में दिव्यांका ने इस खबर को सिर्फ एक अफवाह ही बताया था। हाल ही में राजीव खंडेलवाल के नए चैट शो जज्बात पर पहुंचकर दिव्यांका ने अपनी जिंदगी की पूरी किताब ही खोलकर रख दी। कल ही हमने आपको अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि कैसे दिव्यांका अपने ब्रेकअप के दिनों को याद करके रो पड़ी थी। वही जब राजीव ने दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की बात छेड़ी तो उन्होंने कहा कि वह अभी इसके लिए तैयार नहीं है क्योंकि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने कही ये बात 

दिव्यांका ने कहा है कि विवेक और मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं है क्योंकि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वही विवेक भी कहते है कि अभी हमने फैमिली प्लानिंग नहीं की है। अभी हमें बहुत कुछ करना है। हम इसके लिए तैयार होना चाहते है। मुझे नहीं लगता है कि अभी हम इसके लिए तैयार है। हाल ही में खबर आई थी कि दिव्यांका का नाम फोर्ब्स लिस्ट में है और हम काफी खुश थे। हमें और ऊपर जाना है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

दिव्यांका और विवेक एक साथ आएंगे नज़र 

बता दें कि वैसे दिव्यांका इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में नजर आती है। वहीं खबरें है कि एकता कपूर के नए सीरियल में विवेक दहिया मुख्य भूमिका अदा कर सकते है। दिव्यांका सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
 

: Konika

Divyanka TripathiVivek DahiyaRajeev KhandelwalBollywood Hindi NewsTelevision Hindi News

loading...