main page

video: खेत में रोमांटिक हुआ टीवी का ये क्यूट कपल, 'DDLJ' के गाने पर किया डांस

Updated 26 March, 2019 05:04:05 PM

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया छोटे पर्दे के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक हैं। जल्द ही विवेक और दिव्यांका की शादी को तीन साल पूरे होने वाले हैं। दोनों ही अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया छोटे पर्दे के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक हैं। जल्द ही विवेक और दिव्यांका की शादी को तीन साल पूरे होने वाले हैं। दोनों ही अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। कुछ समय पहले ही दोनों भोपाल में छुट्टियां बिताने पहुंचे थे। यहां पहुंचकर ना सिर्फ दोनों ने खूब मस्ती की बल्कि अपने फैंस की डिमांड पर एक जबरदस्त वीडियो भी बनाया।

 

 

इस वीडियो को विवेक ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियों में विवेक और दिव्यांका शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के गाने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। इसे शेयर करते हुए विवेक ने कैप्शन में लिखा-'जब अंधेरी के राज को भोपाल में स्थित एक गांव में सिमरन मिली।'

Bollywood Tadka,   दिव्यांका त्रिपाठी इमेज, दिव्यांका त्रिपाठी फोटो, दिव्यांका त्रिपाठी पिक्चर,विवेक दहिया इमेज,विवेक दहिया फोटो,विवेक दहिया पिक्चर

बता दें कि हाल ही में दिव्यांका और विवेक इंडियन टेली अवॉर्ड्स में साथ में पहुंचे थे। जब इनकी जोड़ी ने इस अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर एंट्री मारी तो हर कोई इन्हें बस देखता ही रह गया।

Bollywood Tadka,   दिव्यांका त्रिपाठी इमेज, दिव्यांका त्रिपाठी फोटो, दिव्यांका त्रिपाठी पिक्चर,विवेक दहिया इमेज,विवेक दहिया फोटो,विवेक दहिया पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका इन दिनों सीरिल 'ये हैं मोहब्बतें' में इश्तिा का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वह रियालिटी सिगिंग शो 'द वॉइस' को होस्ट कर रही हैं। वहीं विवेक को आखिरी बार 'कयामत की रात' में देखा गया था। इस सीरियल में उनके साथ करिश्मा तन्ना थीं। 

: Smita Sharma

divyanka tripathivivek dahiyaromantic videoLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Reality shows UpdatesTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...