''ड्रीम गर्ल'' एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजाॅ कर रही हैं। इस दौरान वह खूब मस्ती कर रही हैं और खुद को तरोताजा कर रही हैं। वह फैंस के साथ अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में उनका बिकिनी अवतार देखने को मिल रहा है।
14 Dec, 2019 09:21 AMमुंबई: 'ड्रीम गर्ल' एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजाॅ कर रही हैं। इस दौरान वह खूब मस्ती कर रही हैं और खुद को तरोताजा कर रही हैं। वह फैंस के साथ अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में उनका बिकिनी अवतार देखने को मिल रहा है।
'जय संतोषी मां' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली नुसरत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह बिकिनी पहन स्कूबा डाइविंग कर रही हैं।
इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में वह ओरेंज कलर की मोनोकिनी में बोल्ड दिख रही हैं।
ब्लैक शेड्स और ओपन हेयर उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इन तस्वीरोंमें वह बोट पर और अपने होटल से समंदर को निहार रही हैं। इन तस्वीरों पर वह ऑरेंज कलर की बिकिनी में अदाओं का जादू चला रही हैं।
नुसरत ने सबसे पहले मालदीव से जो 2 तस्वीरें शेयर की थीं, उसमें वह पिंक कलर की बिकिनी पहन पूल में नजर आ रही थीं। हीं उनके सामने दिल के आकार की बड़ी सी प्लेट है जिसमें नाश्ता लगा हुआ है।
साफ देखा जा सकता है कि नुसरत पूल में लेटे हुए नाश्ता भी एन्जॉय कर रही हैं। नुसरत के कातिलाना पोज को देखकर फैन्स की दीवानगी और भी बढ़ती जा रही है।
नुसरत की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत हंसल मेहता की फिल्म 'तुर्रम खान' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो राजकुमार राव के अपोजिट दिखेंगी। इससे पहले नुसरत आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल' में नजर आईं थी। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।