एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ न्यूयाॅर्क में हैं। कोरोना वायरस की वजह से ये कपल करीब 15-16 दिन से आइसोलेशन में है। वह अलग-अलग अंदाज से अपनी बोरियत दूर कर रहे हैं। हाल ही में कपल का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल वर्कआउट करता दिख रहा है।
28 Mar, 2020 12:17 PMलंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ न्यूयाॅर्क में हैं। कोरोना वायरस की वजह से ये कपल करीब 15-16 दिन से आइसोलेशन में है। वह अलग-अलग अंदाज से अपनी बोरियत दूर कर रहे हैं। हाल ही में कपल का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल वर्कआउट करता दिख रहा है।
कपल खुले आसमान के नीचे धूप में जिमवेयर पहने वर्कआउट कर रहा है। लुक की बात करें तो पीसी ब्लैक जिमविअर में नजर आ रही हैं। वहीं निक ब्लैक शर्ट और शाॅर्ट्स में दिख रहे हैं। दोनों अपने हाथों में डंबल उठाया है। निकयंका की ये वर्कआउट वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों कपल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में निक और प्रियंका आइसोलेशन के दौरान भी रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। वीडियो में कपल लिपलाॅक करता दिख रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' और अमेजन स्टूडियोज की फिल्म 'शीला' में नजर आएंगी। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं।