main page

43 की उम्र में 7 साल के लंबे इंतजार के बाद मां बनी एकता, ख्वाहिश पूरी होने पर हुईं इमोशनल

Updated 01 February, 2019 12:39:40 PM

टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर सेरोगेसी के जर‍िए एक बेटे की मां बन गई हैं। लेकिन मां बनने के बाद ये सवाल चर्चा में है कि उन्होंने मां बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा क्यों लिया? हाल ही में अब एकता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं।

मुंबई: टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर सेरोगेसी के जर‍िए एक बेटे की मां बन गई हैं। लेकिन मां बनने के बाद ये सवाल चर्चा में है कि उन्होंने मां बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा क्यों लिया? हाल ही में अब एकता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं। 

Bollywood Tadka,  एकता कपूर इमेज, एकता कपूर पिक्चर, एकता कपूर फोटो

उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि बच्चे के जन्म का सपना 7 साल के लंबे इंतजार के बाद पूरा हुआ है। एकता डॉक्टर नंद‍िता पालशेटकर को धन्यवाद देते हुए कहा उनकी गाइडेंस के लिए शुक्र‍िया।

Bollywood Tadka,  एकता कपूर इमेज, एकता कपूर पिक्चर, एकता कपूर फोटो

एकता ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि ईश्वर की कृपा से मुझे कर‍ियर में बहुत कामयाबी मिली लेकिन मेरी ज‍िंदगी में ईश्वर की तरफ से द‍िया ये तोहफा सबसे खास है। ये समय मेरे पूरे परिवार के ल‍िए बेहद खास है। मैं एक नई जर्नी की शुरुआत करने जा रही हूं। इस दुन‍िया में मेरे बेटे रावी कपूर के साथ ज‍िंदगी के नए सफर की ये शुरुआत है। एकता की पोस्ट के जर‍िए डॉक्टर नंद‍िता ने बताया, हमने एकता की प्रेग्नेंसी के ल‍िए IUI के कई साइकल किए, कई साइकल IVF के ट्राई किए लेकिन इन सबके बावजूद कोश‍िश कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद हमने सरोगेसी तकनीक का सहारा ल‍िया. 9 महीने पहले एकता के इस सपने को साकार रूप मिला।अब जाकर 9 महीने बाद उनका बेटा सामने है।  

Bollywood Tadka,  एकता कपूर इमेज, एकता कपूर पिक्चर, एकता कपूर फोटो

नन्हें मेहमान के लिए सजा घर 

खबरों के मुताबिक, जन्म के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और बहुत जल्द घर आएगा। नए मेहमान के स्वागत को लेकर कपूर परिवार जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। इस खुशी के मौके पर एकता कपूर का घर भी अच्छे से सजाया गया है। घर को सजाने में एकता ने कोई कसर नही छोड़ी। शायद एकता नए मेहमान के स्वागत के लिए कोई कसर नही छोड़ा चाहती।

Bollywood Tadka,  एकता कपूर इमेज, एकता कपूर पिक्चर, एकता कपूर फोटो

सेरोगेसी से भाई तुषार बने पिता

बता दें एकता से पहले उनके भाई तुषार कपूर 3 साल सेरोगेसी की मदद से पिता बन चुके हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है।  


 

: Neha

ekta kapoor hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...