main page

2 महीने से एकता कपूर का पीछा कर रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated 20 March, 2019 03:08:58 PM

फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर का पीछा करने वाले शख्स को पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट कर लिया है। 32 साल का सुधीर राजेंद्र सिंह पिछले कई महीनों से एकता का पीछा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि 30 से ज्यादा बार ये शख्स एकता को मंदिर और जिम जाते हुए रोक चुका था।

मुंबई: फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर का पीछा करने वाले शख्स को पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट कर लिया है। 32 साल का सुधीर राजेंद्र सिंह पिछले कई महीनों से एकता का पीछा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि 30 से ज्यादा बार ये शख्स एकता को मंदिर और जिम जाते हुए रोक चुका था।

Bollywood Tadka, एकता कपूर इमेज, एकता कपूर फोटो, एकता कपूर पिक्चर 

खबरों के मुताबिक सुधीर एकता से दोस्ती कर उनसे काम पाना चाहता था। एकता कपूर कंपनी ने हाल ही में इस बारे में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, एकता के बार-बार नजर अंदाज करने के बाद भी वो शख्स उनका पीछा नहीं छोड़ रहा था। इतना ही नहीं वो एकता का पीछा करते-करते मंदिर तक पहुंच गया। उसे सिक्योरिटी गार्ड ने रोका और दोबारा ना दिखने की चेतावनी भी दी। इसके बाद शख्स जिम पहुंचकर एकता का इंतजार करने लगा। एकता की कंपनी की शिकायत के बाद पुलिस ने उस शख्स को ढूंढना शुरू किया। अखिरकार पुलिस ने वीर देसाई रोड से सुधीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के मोबाइल की छानबीन कर ये जानने की कोशिश कर रही है कि एकता के बारे में आखिर उसे सारी जानकारी कौन देता था। पुलिस ने बताया कि वे एक चार्जशीट जमा करेंगे। 

Bollywood Tadka, एकता कपूर इमेज, एकता कपूर फोटो, एकता कपूर पिक्चर 

बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स को लेकर अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। अक्सर सेलेब्रिटी को इन सबका सामना करना पड़ता है। कंगना रनौत, सनी लियोनी, कैटरीना कैफ और वरुण धवन समेत कई स्टार्स ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।

 

 

: Neha

ekta kapoorBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBox Office MasalaBollywood Celebrity

loading...