मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। बीते दिनों जहां एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया था। वहीं अब मशहूर एक्टर सुनील श्रॉफ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।रिपोर्ट की मानें तो सुनील लंबे समय से बीमार थे और बीते दिन उनका निधन हो गया।
16 Sep, 2023 04:29 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। बीते दिनों जहां एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया था। वहीं अब मशहूर एक्टर सुनील श्रॉफ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।रिपोर्ट की मानें तो सुनील लंबे समय से बीमार थे और बीते दिन उनका निधन हो गया।
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने सुनील श्रॉफ के निधन की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।
सुनील श्रॉफ को आखिरी बार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में देखा गया था। इससे पहले वह 'दीवाना', 'शिद्दत', 'अभय' और 'जुली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे।