एक्ट्रेस काजोल और एक्टर शाहरुख खान की जोड़ी स्क्रीन पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इन दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से हमारे दिल को लाखों बार जीता है। शाहरुख काजोल की जबरदस्त कैमिस्ट्री की वजह से फैंस उन्हें रियल कपल के तौर पर भी देखते थे। लोग पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री देखना पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में काजोल के एक फैन ने उनसे शाहरुख से जुड़ा सवाल पूछ लिया जिसका एक्ट्रेस ने बहुत अच्छा जवाब दिया।
27 Nov, 2019 12:34 PMमुंबई: एक्ट्रेस काजोल और एक्टर शाहरुख खान की जोड़ी स्क्रीन पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इन दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से हमारे दिल को लाखों बार जीता है। शाहरुख काजोल की जबरदस्त कैमिस्ट्री की वजह से फैंस उन्हें रियल कपल के तौर पर भी देखते थे। लोग पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री देखना पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में काजोल के एक फैन ने उनसे शाहरुख से जुड़ा सवाल पूछ लिया जिसका एक्ट्रेस ने बहुत अच्छा जवाब दिया।
दरअसल, काजोल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके फैन उनसे कुछ भी सवाल पूछ सकते हैं और वो उन सवालों के जवाब देंगी। बस फिर क्या था, काजोल के फैंस ने उनसे सवाल पूछने शुरु कर दिए ।एक फैन ने काजोल से पूछा कि अगर वो अजय देवगन (काजोल के पति) से नहीं मिली होतीं तोक्या वह शाहरुख से शादी कर लेतीं?
इसके जवाब में काजोल ने लिखा-'क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?' बता दें कि काजोल ने 24 फरवरी 1999 को अजय देवगन से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे हैं। बेटी न्यासा और बेटा युग। इसके अलावा काजोल से यह भी पूछा गया कि वह शाहरुख खान के साथ फिर कब काम करेंगी। इस पर काजोल ने कहा कि यह शाहरुख खान से पूछो।
शाहरुख औक काजोल की फिल्मों की बात करें तो दोनों ने साथ में बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। काजोल-शाहरुख ने 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'करण- अर्जुन', 'माई नेम इज खान', 'दिलवाले' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही फिल्म 'तान्हाजी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी, जगपति बाबू, नेहा शर्मा और शरद केलकर समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।