main page

रणबीर कपूर के बर्थडे पर केक लेकर घर पहुंचे फैंस, एक्टर ने दिल खोलकर किया सबका स्वागत

Updated 29 September, 2023 12:40:40 PM

28 सितंबर को बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर ने अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फैंस सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को विश करते नजर आए। इतना ही नहीं, कई रणबीर के जैबरा फैंस केक लेकर उनके घर पहुंचे। इस पर एक्टर ने भी फैंस का दिल खोलकर स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी ली। रणबीर की ये तस्वीरें अ

बॉलीवुड तड़का टीम. 28 सितंबर को बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर ने अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फैंस सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को विश करते नजर आए। इतना ही नहीं, कई रणबीर के जैबरा फैंस केक लेकर उनके घर पहुंचे। इस पर एक्टर ने भी फैंस का दिल खोलकर स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी ली। रणबीर की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपने घर के बाहर फैंस के साथ केक काटते दिख रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

फैंस ने केक अपने हाथों से पकड़ा हुआ है और एक्टर उसे कट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी लीं।

Bollywood Tadka

 

रणबीर कपूर की फैंस के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी ये फिल्म 1 दिसंबर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

Content Writer: suman prajapati

FanshomecakeRanbir KapoorbirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...