बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन ये दोनों एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है। ऐसे ही एक बार ये दोनों साथ में नजर आए। दरअसल, गुरुवार रात फरहान गर्लफ्रेंड शिबानी संग जाने-माने डायरेक्टर गौरव कपूर के बर्थ-डे बैश में पहुंचे। जब ये जो
12 Apr, 2019 11:57 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन ये दोनों एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है। ऐसे ही एक बार फिर ये दोनों साथ में नजर आए। दरअसल, गुरुवार रात फरहान गर्लफ्रेंड शिबानी संग जाने-माने डायरेक्टर गौरव कपूर के बर्थ-डे बैश में पहुंचे।
जब ये जोड़ी पार्टी से बाहर आई तब मीडिया कैमरा ने इन्हें कैद कर लिया। लुक की बात करें तो इस दौरान शिबानी ने ब्लैक कलर की मैक्सी ड्रेस वियर की हुई थी।
वहीं फरहान ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने हुए थे। ये कपल इस समय काफी सिंपल अंदाज में नजर आया। यहां दोनों ने मीडिया को काफी पोज दिए।
रचा चुके हैं सगाई
बीते दिनों ही खबरें आईं थी कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। हालांकि अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से इन खबरों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इसके साथ ही खबरें हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने भी जा रहे हैं।