main page

मिल्खा सिंह से था फरहान अख्तर का खास नाता, फ्लाइंग किंग के निधन पर कहा-मेरा मन नहीं मानता कि आप अब साथ नहीं

Updated 19 June, 2021 11:43:51 AM

फ्लाइंग सिख के नाम से फेमस मिल्खा सिंह के निधन से सभी सदमे में हैं। करीब एक महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद शुक्रवार देर रात 11:30 बजे चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं मिल्खा सिंह के निधन से सबसे ज्यादा एक्टर फरहान अख्तर दुखी हैं। फरहान अख्तर को तो यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि मिल्खा इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं।

मुंबई: फ्लाइंग सिख के नाम से फेमस मिल्खा सिंह के निधन से सभी सदमे में हैं। करीब एक महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद शुक्रवार देर रात 11:30 बजे चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं मिल्खा सिंह के निधन से सबसे ज्यादा एक्टर फरहान अख्तर दुखी हैं। फरहान अख्तर को तो यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि मिल्खा इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं।

Bollywood Tadka

फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा-'प्यारे मिल्खा सिंह, मेरे मन ये मानने को तैयार नहीं है कि आप अब नहीं रहे। शायद ये मेरे मन का वो पार्ट है जो मुझे आपसे विरासत में मिला है। सच ये है कि आप हमेशा जिंदा रहेंगे क्योंकि आपका दिल बड़ा था और आप जमीन से जुड़े हुए थे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

 

 

उन्होंने आगे लिखा-आपने एक सपने का रिप्रेजेंट किया। आपने बताया कि कैसे हार्ड वर्क, सच्चाई और दृढ़ निश्चय से आप घुटनों से उठकर आसमान को छू सकते हैं। आपने हम सबकी जिंदगी को छुआ है जो आपको एक पिता और दोस्त के नाते जाने जाते थे वो उनके लिए आशीर्वाद है। मैं आपको दिल से प्यार करता हूं।

Bollywood Tadka

बता दें कि फरहान अख्तर का मिल्खा सिंह से खास नाता रहा है।फरहान और मिल्खा सिंह तक एक-दूसरे के करीब तब आए जब एक्टर ने एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक में काम किया। मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में फरहान ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था।  फिल्म के लिए फरहान ने खूब मेहनत की थी। 


 

Content Writer: Smita Sharma

farhan akhtaremotionaltributemilkha singhBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...