main page

फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देसी लुक में दिखे अनुष्का-वरुण

Updated 13 August, 2018 05:55:07 PM

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अनुष्का और वरुण का देसी अवतार देखने को मिल रहा है...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अनुष्का और वरुण का देसी अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर का मजेदार है और दोनों स्टार्स की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करेंगे। 


‘सुई धागा’ की कहानी मौजी (वरुण धवन) और ममता (अनुष्का शर्मा) की कहानी है। मौजी एक दिन अपने मालिक के रोजमर्रे के ताने से परेशान होकर नौकरी छोड़कर अपना पुश्तैनी कपड़े सिलने का काम करने का फैसला करता है। मौजी न केवल धीरे-धीरे अपने कारोबार को बढ़ाता है, बल्कि अपना खुद का ब्रांड भी खड़ा कर लेता है, जो ‘मेड इन इंडिया’ है।

Bollywood Tadka

फिल्म में अनुष्का वरुण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन  डायरेक्टर शरत कटारिया ने किया है और इसको यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।
 

: Neha

varun dhawananushka sharmasui dhaagatrailer release

loading...