फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। जाने माने फिल्मकार के एस सेतुमाधवन का चेन्नई में निधन हो गया है। 90 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिग्गज के निधन से उनके फैंस और स्टार्स काफी सदमे में है सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे है। केएस सेतुमाधवन का निधन 90 की उम्र में हुआ है। पता चला है कि वो उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारियों से लड़ते-लड़ते दिग्गज आखिर जिंदगी की जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह गए हैं।
24 Dec, 2021 01:55 PMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। जाने माने फिल्मकार के एस सेतुमाधवन का चेन्नई में निधन हो गया है। 90 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिग्गज के निधन से उनके फैंस और स्टार्स काफी सदमे में है सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे है।
केएस सेतुमाधवन का निधन 90 की उम्र में हुआ है। पता चला है कि वो उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारियों से लड़ते-लड़ते दिग्गज आखिर जिंदगी की जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह गए हैं।
सेतुमाधवन के निधन पर मशहूर एक्टर कमल हासन नेउनकी तस्वीर शेयर कर ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है।
बता दें, फिल्मकार ने अपने करियर में मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया था। सिनेमा में योगदान के लिए केरल सरकार ने उन्हें केरल फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान ‘जेसी डैनियल पुरस्कार’ से नवाजा था। के एस सेतुमाधवन का जन्म 1931 में केरल के उत्तरी पालक्कड जिले में हुआ था।